भव्य निष्ठा कावड़ यात्रा 2025: माही जी के जल से बाबा महाकालेश्वर का होगा जलाभिषेक 21 जुलाई को
⚫ 400 से अधिक कावड़ यात्री लेंगे हिस्सा
⚫ 18 जुलाई को कावड़ यात्री होंगे रवाना
⚫ पहले होगी आमलिया भैरव जी की महाआरती
हरमुद्दा
रतलाम, 15 जुलाई। श्रावण मास के पुण्य अवसर पर पवित्र माही जी के जल से बाबा महाकालेश्वर का जलाभिषेक करने के लिए 18 जुलाई को शहर से भव्य कावड़ यात्रा का काटजू नगर स्थित आमलिया भैरव जी मंदिर से रवाना होगी। 21 जुलाई को महाकालेश्वर का अभिषेक किया जाएगा।

भव्य निष्ठा कावड़ यात्रा-2025 के संयोजक वैभव जाट ( सन्नी पहलवान ) जवाहर व्यायामशाला अम्बर परिवार द्वारा निकाली जाएगी। लगातार तीसरे वर्ष भी हर हर महादेव की जय घोष के साथ आमलिया भैरव जी की 18 जुलाई को सुबह महाआरती होगी। इसके पश्चात तृतीय वर्ष की कावड़ यात्रा शुरू होगी।
400 से अधिक कावड़ यात्री होंगे उज्जैन के लिए होंगे रवाना

खास बात यह है कि इस भव्य कावड़ यात्रा में 400 से अधिक कावड़ यात्री बम-बम भोले के जयघोष के साथ उज्जैन के लिए रवाना होंगे। कावड़ यात्रा सैलाना बस स्टैंड से पॉवर हाउस रोड, दो बत्ती, फव्वारा चौक, सालाखेड़ी सातरूंडा, खरसौद खुर्द, होते हुए बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन 20 जुलाई को पहुंचेगी। 21 जुलाई को बाबा महाकालेश्वर का विधि-विधान पूर्वक जलाभिषेक करेंगे।
उत्साहवर्धन करने का आह्वान
अंबर परिवार ने धर्मालुओं से कावड़ यात्रा में शामिल होकर उत्साह वर्धन करने का आह्वान किया है।
Hemant Bhatt