प्रवेशोत्सव की शुरुआत : नवीन शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में छात्रों को लगाया तिलक, पहनाई पुष्पमाला
हरमुद्दा
रतलाम, 1 अप्रैल। “भविष्य से भेंट" और "हार के आगे जीत” के साथ शासकीय हाई दंतोडिया में नवीन शैक्षणिक सत्र की शुरुआत छात्रों को तिलक और पुष्पमाला पहनाकर हुई।प्रवेशोत्सव के प्रारंभ में शिक्षकों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रवेशोत्सव की प्रक्रिया प्रारंभ किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य नाथूलाल गामड, सरपंच ईश्वरलाल ओहरी, सचिव बंशीलाल भाभर, प्राचार्य ऋतेश पंवार ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रवेशोत्सव की शुरुआत की।
उपस्थित छात्रों को मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रदेश स्तर पर आयोजित प्रवेशोत्सव कार्य्रकम का प्रसारण दिखाया। प्राचार्य ऋतेश पंवार ने प्रवेश संबंधी जानकारी दी। तकनीकी विशेषज्ञ शिवकुमार गोयल ने कक्षाओं में लगाये गए इंटरेक्टिव पैनल और आई सी टी लैब का अवलोकन करवाकर छात्रों को तकनीकी शिक्षण की जानकारी प्रदान की। शिक्षिका सीमा खरे ने कहा की छात्रों के सर्वंगीण विकास हेतु शासन की विभिन्न गतिविधियां जैसे उमंग, जीवन कौशल, सीसीएलई, ओजस, आदि से छात्रों को पढाई के साथ पाठ्येत्तर गतिविधि भी शामिल रहेगी। शिक्षक विरेन्द्र कुमार कैथवास ने कहा कि प्रवेशित समस्त छात्र को प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर नियमित रूप से उपस्थित होना अनिवार्य हैं। गोपाल शर्मा ने कहा शासन की योजनाएं तभी उचित मायने में क्रियान्वित होगी जब सभी प्रवेशित छात्र नियमित रूप से अध्ययन करने हेतु उपस्थित होंगे।
27 विद्यार्थियों को दिया प्रवेश
प्रवेशोत्सव के अंतर्गत कुल 27 छात्रों को प्रवेश दिया गया और समस्त नवीन प्रवेशित छात्रों को निशुल्क पाठ्यपुस्तक का वितरण कर अंत में मध्यान्न भोजन करवाया गया।
गांव के नागरिक बच्चों का कराई विद्यालयों में प्रवेश
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाथूलाल गामड ने कहा कि ग्राम के प्रत्येक नागरिक को अपने बच्चों को नजदीक के शासकीय विद्यालयों में प्रवेश करवाना चाहिए जिससे शासकीय योजनाओ का पूर्ण लाभ उन्हें मिल सके।
यह थे उपस्थित
इस अवसर पर संस्था की सीमा खरे, विरेन्द्र कुमार कैथवास, कालू सिंह चौहान, गोपाल शर्मा, कोमल परमार, राजेश मालीवाड, गोपाल भाभर, सचिव बंशीलाल भाभर, बद्रीलाल परमार, सहायक सचिव दीपक रायकवार, सुरेश पाटीदार, मुकेश जाट, अजय चौधरी सहित अभिभावक और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
Hemant Bhatt