साहित्य सरोकार : साहित्यकार इंदुसिंहा के कहानी संग्रहों का विमोचन 6 सितंबर को

साहित्य सरोकार : साहित्यकार इंदुसिंहा के कहानी संग्रहों का विमोचन 6 सितंबर को

'सुर संगम' आयोजित करेगा साहित्यिक समारोह

हरमुद्दा
​रतलाम, 1 सितंबर। साहित्य संस्था 'सुर संगम' के तत्वावधान में आगामी 6 सितंबर 2026, रविवार को एक भव्य पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। होटल अजंता पैलेस के कॉन्फ्रेंस हॉल में शाम 4 बजे आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में शहर की वरिष्ठ कहानीकार इन्दु सिन्हा "इन्दु" के दो नव प्रकाशित कहानी संग्रहों का लोकार्पण किया जाएगा।


​इस साहित्यिक आयोजन की अध्यक्षता प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं चिंतक प्रो. रतन चौहान करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में उज्जैन के राष्ट्रीय ओजस्वी कवि एवं गीतकार डॉ. रमेश चांगेसिया 'प्रभात' शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध कहानीकार, शायर व कवि आशीष दशोत्तर तथा पूर्व प्राचार्य व समाज सेविका वीणा छाजेड़ मंचासीन रहेंगी।

समीक्षात्मक विचार व्यक्त करेंगे यह

​कार्यक्रम के दौरान कृति एवं रचनाकार पर अपने "दो शब्द" (समीक्षात्मक विचार) रखने हेतु नगर व अंचल के गणमान्य प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है। इनमें साहित्यकार डॉ. प्रवीणा दवेसर, एडवोकेट पंडित श्याम सुन्दर दुबे, जे.सी. बैंक के पूर्व डायरेक्टर प्रकाश व्यास, व्यंग्य कवि प्रकाश हेमावत, व्यंग्य कवि जुझारसिंह भाटी, शिक्षिका शशि गोयल, लेखिका योगिता राजपूत तथा जावरा के कहानीकार रमेश मनोहरा शामिल हैं।

उपस्थित होने का आग्रह

आयोजकों ने शहर के सभी प्रबुद्ध पाठकों, साहित्यकारों व कला प्रेमियों से इस गरिमामयी समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया है।