सामाजिक सरोकार : सेना और बैंक सेवा के बाद राजकुमार सोनगरा का हुआ भव्य अभिनंदन

सामाजिक सरोकार : सेना और बैंक सेवा के बाद राजकुमार सोनगरा का हुआ भव्य अभिनंदन

39 वर्षों के बेदाग सेवाकाल के बाद हुए सेवानिवृत्त

⚫ पेंशनर्स एसोसिएशन और बैंक परिवार द्वारा गरिमामय स्वागत

हरमुद्दा
​रतलाम, 1 सितंबर। देश रक्षा से लेकर जन-सेवा तक, अपने जीवन के अनमोल 39 वर्ष राष्ट्र को समर्पित करने के बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) मुख्य शाखा में कार्यरत राजकुमार सोनगरा सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके इस लंबे, सफल और बेदाग सेवाकाल के पूर्ण होने पर पेंशनर्स एसोसिएशन और बैंक परिवार द्वारा उनका गरिमामय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


​20 वर्ष सेना में, फिर 19 वर्ष बैंक में दी सेवाएं

रतलाम पेंशनर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य तरणी प्रकाश व्यास ने बताया कि राजकुमार सोनगरा का पूरा सेवाकाल निष्ठा और समर्पण की मिसाल रहा है। उन्होंने अपने जीवन के पहले 20 वर्ष भारतीय सेना में रहकर देश की सीमाओं की सुरक्षा में समर्पित किए। इसके पश्चात, वर्ष 2007 में उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक में अपनी द्वितीय सेवा यात्रा प्रारंभ की, जहाँ उन्होंने ग्राहकों और संस्थान के प्रति अपनी जवाबदेही को बखूबी निभाया।

मित्र मंडल और सहयोगियों ने किया सम्मान

श्री सोनगरा के सेवानिवृत्ति के अवसर पर रतलाम पेंशनर एसोसिएशन मित्र मंडल के साथियों ने एक विशेष स्वागत समारोह आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राजेश कुमार तिवारी, भूपेंद्र चिचानी, दिनेश मालपानी, रविन्द्र सिंह ठाकुर, रमेश मरमठ, आर.एन. विजयवर्गीय, देवानंद खत्री, अरूण चोपड़ा, उदयलाल शर्मा, नरेंद्र सोलंकी, महेंद्र डोडिया, श्याम ललवानी, राजेश डारिया, मेन्युअल अल्फ्रेड, राजेश व्यास, तुलसीराम, चंपालाल जोशी और पुरुषोतम माहेश्वरी सहित अनेक वरिष्ठ सदस्य व साथी मैं सम्मान किया।

बैंक प्रबंधन ने जताया आभार

समारोह के दौरान बैंक की होम लोन सेल्स टीम एवं क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से कीर्ति कुमार टोडवाल एवं रवि कटारिया ने श्री सोनगरा का शॉल व स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया। उपस्थित सभी सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद उत्तर-जीवन की कामना की।