सामाजिक सरोकार : प्रतिभाओं को किया सम्मानित, दिए पुरस्कार, खिले चेहरे

सामाजिक सरोकार : प्रतिभाओं को किया सम्मानित, दिए पुरस्कार, खिले चेहरे

श्री नित्यानंद एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौसवास के वार्षिक उत्सव का समापन

⚫ बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को करेंगे सम्मानित

हरमुद्दा
रतलाम, 21 दिसंबर। श्री नित्यानंद एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौसवास के वार्षिक उत्सव के समापन अवसर पर प्रतिभावान 150 विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार वितरित किए। पुरस्कार मिलते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।


प्राचार्य गोपाल वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अतिथि जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. फूल सिंह जाधव, बांगरोद भाजपा कार्यालय मंत्री पंकज जोशी, उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पूर्व प्राचार्य सुश्री अनिल कंवर, ग्राम धोसवास सरपंच अनिल पाटीदार, राकेश पोरवाल थे।

दीप प्रज्ज्वलन के बाद हुई सरस्वती वंदना

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया। माँ सरस्वती की वंदना छात्राओं ने प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य गोपाल वर्मा, राजीव पंडित, कमल सिंह, आशीष तिवारी, नूतन मजावदिया, तरुन्नम खान आदि ने किया।

150 विद्यार्थियों को दिए पुरस्कार

इस अवसर पर मनीषा चौधरी, नंदिनी बैरागी, सुनीता राठोड, तिलक साहू, कोमल, भावना पाटीदार, नव्या सिसोदिया सहित लगभग 150 से अधिक विद्यार्थियों को विभिन्न खेल गतिविधियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पुरस्कार अतिथियों ने प्रदान किए। 

बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को करेंगे सम्मानित

इस अवसर पर अतिथियों ने आगामी बोर्ड परीक्षा ने विद्यालय के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भविष्य में सम्मानित करने की बात कही।

शिक्षिकाओं ने भी किया सम्मानित

श्रेष्ठ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षिका नूतन मजावदिया व सीमा चौहान ने भी सम्मानित किया। संचालन आशीष तिवारी ने किया। आभार अशोक कुमार तिवारी ने माना ।