पुलिस कार्रवाई : सट्टा लिखते हुए राकेश और हिम्मत गिरफ्तार 

पुलिस कार्रवाई : सट्टा लिखते हुए राकेश और हिम्मत गिरफ्तार 

सटोरियों के कब्जे से ₹16,200 नगद एवं सट्टा अंक लिखे पर्चे व पेन जब्त

⚫ दोनों आरोपी के खिलाफ कई प्रकरण दर्ज

हरमुद्दा
रतलाम, 30 जुलाई। थाना माणकचौक पुलिस की विशेष टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आदतन सटोरियों को सट्टा लिखते हुए गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ कई प्रकरण दर्ज हैं।


थाना माणकचौक प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि सट्टा गतिविधि संचालित किए जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां 02 व्यक्ति सट्टा अंक लिखते हुए पाए गए। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से ₹16,200 नगद, सट्टा अंक लिखे हुए पर्चे एवं पेन जब्त किए गए। दोनों आरोपियों के विरुद्ध सट्टा अधिनियम के तहत पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।

आदतन है आरोपी

आदतन आरोपी के विरुद्ध धारा 112 बीएनएस के तहत अतिरिक्त वैधानिक कार्रवाई एवं आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जिसमें जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित की जा सकती है, हेतु पृथक से कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी

⚫ राकेश पिता रतनलाल राठौर, उम्र 49 वर्ष, निवासी भाटों का वास, माण्डली, रतलाम।

⚫ आपराधिक रिकॉर्ड: कुल 32 अपराध।

⚫ हिम्मत पिता कोदर गुर्जर, उम्र 40 वर्ष, निवासी त्रिपोलिया गेट, रतलाम, हाल मुकाम महेश नगर, थाना औद्योगिक क्षेत्र, रतलाम।

⚫ आपराधिक रिकॉर्ड: कुल 20 अपराध।