सृजन अभी-अभी : बाबा साहेब बेशक, थे जीवट के धाम
"मूक नायक" में सदैव, लिया सत्य का पक्ष। शोषित पीड़ित के हेतु सदा रहे हैं दक्ष।।

⚫ प्रोफेसर अज़हर हाशमी
डॉक्टर आंबेडकर, थे उद्भट विद्वान।
संविधान है हिंद का, उनका ही अनुदान।।
ध्येय के प्रति थी निष्ठा, किया सतत संघर्ष।
धैर्य से आंबेडकर, ने पाया उत्कर्ष।।
⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫
"मूक नायक" में सदैव, लिया सत्य का पक्ष।
शोषित पीड़ित के हेतु, सदा रहे हैं दक्ष।।
⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫
बाबा साहेब बेशक, थे जीवट के धाम।
आजीवन करते रहे, जन-गण-मन के काम।।
⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫
कर्मयोगी थे सच्चे, अच्छाई के दूत।
डॉक्टर आंबेडकर थे, भारत के पूत।।
⚫ प्रोफेसर अज़हर हाशमी