वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मोदी सरकार के राज में सामाजिक संस्थाएं आर्थिक रूप से बदहाल हुई:भाटी -

मोदी सरकार के राज में सामाजिक संस्थाएं आर्थिक रूप से बदहाल हुई:भाटी

1 min read

हरमुद्दा
मंदसौर, 26 अप्रैल। केन्द्र की मोदी सरकार के राज में सामाजिक संस्थाएं आर्थिक रूप से बदहाल हुई है। पूर्व की यूपीए सरकार के समय विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को दिए जाने वाले प्रोजेक्ट एवं अनुदान को वर्तमान सरकार ने न केवल सीमित किया बल्कि औद्योगिक घरानो के एनजीओं को प्रोत्साहन देकर छोटी संस्थाओं की आर्थिक रूप से कमर तोड़ दी। नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से संचालित होने वाले युवा मंडलो, महिला मंडलो को राजनैतिक दुर्राग्रह से ग्रस्त होकर निशाना बनाया गया है।
यह बात जिला कांग्रेस एनजीओ सेल के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी ने मल्हारगढ विकासखंड के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं युवा मंडल पदाधिकारियों से अलग-अलग चर्चाओं, समूह चर्चा के माध्यम से कही। श्री भाटी ने पिछली यूपीए सरकार के दौरान सामाजिक संस्थाओं को दिए गए सहयोग से स्मरण कराते हुए केन्द्र में कांग्रेस सरकार लाने हेतु सामाजिक संस्थाओ से सहयोग मांगा।
युवा मंडलो ने बतायी पीड़ा, हमारे मंडल किए बाहर
विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियो से चर्चा के दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियो विशेषकर युवा मंडल पदाधिकारियो ने चर्चा के दौरान नेहरू युवा केन्द्र मंदसौर कार्यालय से उनके मंडल राजनैतिक दुर्राग्रह से ग्रस्त होकर हटाने की बात कही। इस दौरान श्री भाटी ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं एवं युवा मंडल आम नागरिको के बीच मैदानी स्तर के मुद्दो का फिडबेक देते हुए कांग्रेस का सहयोग प्रदान करें। आने वाले समय में छोटी सामाजिक संस्थाओं को निष्पक्ष रूप से शासन की योजनाओं के प्रचार- प्रसार एवं अन्य मामलो में उनका साथ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *