वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सेहत सरोकार : निशुल्क प्रज्ञावान-प्रज्ञा योग प्राणायाम एवं ध्यान शिविर 5 से 12 जून तक -

सेहत सरोकार : निशुल्क प्रज्ञावान-प्रज्ञा योग प्राणायाम एवं ध्यान शिविर 5 से 12 जून तक

1 min read

⚫ 75 से अधिक लोगों ने कराया पंजीयन

⚫ रविवार सुबह किया जाएगा दीप प्रज्वलित

हरमुद्दा
रतलाम,03 जून। डॉ. अरुण पुरोहित मित्र मंडल एवं सर्व ब्राहम्ण महासभा के तत्वावधान में सबको निरोगी बनाने के उददेश्य से 05 से 12 जून तक राजेन्द्र नगर स्थित सूभेदार आईएमए हाल में प्रज्ञावान-प्रज्ञा योग प्राणायाम एवं ध्यान शिविर का आयोजन होगा। इसका शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस की सुबह 5.30 बजे दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। शिविर में डेन्टल सर्जन एवं योग प्रशिक्षिका डॉ. प्रज्ञा पुरोहित योग प्राणायाम एवं ध्यान कराएंगी।

योग प्राणायाम की मुद्रा में डॉ पुरोहित

योग प्रचारक एवं योग गुरु स्व डॉ. बीडी पुराहित की पौत्री डॉ. प्रज्ञा पुरोहित योगा इंस्टीटयूट मुंबई में डॉ. गणेश राव ऋषिकेश के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित हुई है। वे सात दिवसीय शिविर में निशुल्क योग प्रशिक्षण देंगी। शिविर में शामिल होने के लिए 75 से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया हैं। शिविर के दौरान 05 जून से 12 जून तक प्रतिदिन सुबह 6 से 7.30 बजे योग-प्राणायाम एवं शाम 7.30 से रात्रि 8.15 बजे तक ध्यान किया जाएगा।

योग प्राणायाम की मुद्रा में डॉ पुरोहित

वजन कम करने और आहार-विहार की देंगे जानकारी

सुबह दीप प्रज्वलन के बाद योग दर्शन, योगासन, सूक्ष्य व्यायाम प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, शांति पाठ होगा। इसी प्रकार सायं सांख्य दर्शन, ध्यान-योग से रोग निवारण किया जाएगा। शिविर में एक बाक्स भी रखा जाएगा। इसमें शिविरार्थियों द्वारा लिखित में प्रस्तुत पीडा का निवारण दूसरे दिन बिना नाम लिए बताया जाएगा। शिविर में वजन कम करने और आहार-विहार की जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *