वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे दुर्घटना के बाद मची भगदड़ : बारूद का मिश्रण तैयार करते समय हादसा, सात श्रमिक घायल -

दुर्घटना के बाद मची भगदड़ : बारूद का मिश्रण तैयार करते समय हादसा, सात श्रमिक घायल

1 min read

⚫ हादसे की जानकारी श्रमिक नेताओं ने दी

⚫ बम बनाने का तैयार होता है बारूद

हरमुद्दा
जबलपुर, 29 सितंबर। कर्मचारी अपने अपने काम में जुटे थे। इसी दौरान एक हिस्से में अचानक आग लग गई। आयुध निर्माणी का फिलिंग सेक्शन एफ-6 में बारूद का मिश्रण तैयार करते समय हादसा हो गया। हादसे में सात श्रमिकों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को आयुध निर्माणी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है। हादसे की जानकारी श्रमिक नेताओं ने दी।

घायल श्रमिक

जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद भगदड़ मच गई। आग की चपेट में आने से कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए है। कर्मचारी अपने अपने काम में जुटे थे। इसी दौरान एक हिस्से में अचानक आग लग गई। कर्मचारी अपनी जान बचाकर किसी तरह बाहर निकलकर आए। खबर मिलते ही दमकल वाहन सहित अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारियों को बाहर निकालकर खमरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को नेपियर टाउन स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां पर घायल कर्मचारियों की हालत को देखते हुए भर्ती कर लिया गया है। घटना के बाद से कर्मचारियों में भय का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *