वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे खेल शिक्षकों का सम्मान: संभवतया प्रदेश में एक मात्र रतलाम में होता ऐसा अनूठा आयोजन: डॉ. वाते -

खेल शिक्षकों का सम्मान: संभवतया प्रदेश में एक मात्र रतलाम में होता ऐसा अनूठा आयोजन: डॉ. वाते

हरमुद्दा
रतलाम, 5 सितंबर। किसी विद्यालय या महाविद्यालय की मुख्य धूरी खेल अधिकारी होता है परंतु यह विडंबना है कि शासन द्वारा इस वर्ग को नजरअंदाज किया जा रहा है। संभवतया यह पूरे देश प्रदेश में एक मात्र रतलाम जिला है, जहां ऐसा अनूठा आयोजन होता है। संस्था का यह अतुलनीय कार्य है।

यह विचार डॉ. संजय वाते ने व्यक्त किए। डॉ. वाते खेल शिक्षकों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। जिला खेल संघ, आशुतोष क्रिकेट क्लब एवं क्रीडा भारती के संयुक्त तत्वावधान में 9 वां खेलकूद शिक्षक सम्मान समारोह प्रेस क्लब भवन पावर हाऊस रोड पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद वाणिज्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश माथुर, जिला खेल अधिकारी आरसी तिवारी मंचासीन थे। अध्यक्षता गीतादेवी राठौड़ ने की। मंचासीनों ने भी विचार व्यक्त किए।

यह हुए सम्मानित

IMG-20190905-WA0238 IMG-20190905-WA0211 IMG-20190905-WA0210 IMG-20190905-WA0209 IMG-20190905-WA0208 IMG-20190905-WA0207 IMG-20190905-WA0206 IMG-20190905-WA0205

अतिथियों के हाथों सम्मानित खेल शिक्षकों में चंद्रशेखर लश्करी (बाजना), योगेंद्र पुरोहित (रावटी), अशोक शर्मा (जावरा), आशा मालाकार (बोधी इंटरनेशनल स्कूल), सुमन शर्मा (गुरुतेग बहादुर एकेडमी), ललिता चौहान (शिशुवन स्कूल), राहुल दीक्षित (सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल), जितेंद्र धूलिया (खेल विभाग), राहुल परमार (पोद्दार स्कूल), निमित्त शर्मा, कुलदीप धबाई (झाबुआ) नरेश पुरोहित (झाबुआ) है।

किया स्वागत अतिथियों का

अतिथियों का स्वागत दीपेंद्र सिंह ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, अखिलेश गुप्ता, देवेंद्र वाधवा, राजा भैया, हरीश चंदवानी, जूलियस चाको, अभय काबरा व राजीव स्टीफन ने किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने दिया। अभिनंदन पत्र का वाचन क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा ने किया।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर दिग्विजय सिंह राठौर, गुलाम मोहम्मद, निखिल मिश्रा, दिग्विजय सिंह, राजेश सोनकर, अजय मालाकार, निर्मल हांडे, देवराज यादव, लोकपाल सिंह, किशोर भीडे, दीपेश पुरोहित, वरुण बैरागी, विक्रम सिंगाड उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह सोलंकी ने किया। आभार दीपेंद्र सिंह ठाकुर ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *