वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे चेक गणराज्य में देश, प्रदेश सहित रतलाम का गौरव बढ़ाया एथलेटिक्स नटवर सिंह ने, स्वर्ण और रजत पदक पर किया कब्जा -

चेक गणराज्य में देश, प्रदेश सहित रतलाम का गौरव बढ़ाया एथलेटिक्स नटवर सिंह ने, स्वर्ण और रजत पदक पर किया कब्जा

हरमुद्दा
रतलाम, 13 सितंबर। यूरोप के देश “चेक गणराज्य” में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देश, प्रदेश सहित रतलाम का गौरव एथलेटिक नटवर सिंह राठौर ने बढ़ाया है। एथलीट श्री राठौर ने स्वर्ण एवं रजत पदक पर कब्जा किया है। एशिया महाद्वीप को छोड़कर यूरोप महाद्वीप में रतलाम का डंका बजाया है।
रतलाम जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अमानत खान ने “हरमुद्दा” बताया कि चेक गणराज्य में 17 वीं यू एस आई सी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में रतलाम के नटवर सिंह ने भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए 4 गुना 400 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक एवं 400 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया है। श्री खान ने बताया रतलाम आने पर उपलब्धि हासिल करने वाले नटवर सिंह को रैली के रूप में घर लाया जाएगा। अभी नटवर सिंह दिल्ली आएंगे।

पदक जीतने की नटवर की आदतों में शुमार

27 वर्षीय नटवर सिंह राठौर वर्तमान में जयपुर में पदस्थ हैं। नटवर सिंह रतलाम के रेलवे स्कूल के ही विद्यार्थी रहे हैं। रतलाम एथलेटिक संघ के वरिष्ठ खिलाड़ी हैं। पदक जीतना इनकी आदत में शुमार है। अंतर राज्यीय व राष्ट्रीय स्तर पर दर्जनों पदक पर काबिलियत साबित की है। उल्लेखनीय है कि नटवर सिंह के पिता मनोहर सिंह राठौर रतलाम मंडल में ही डिप्टी सीटीआई के पद पर कार्यरत हैं।

अनेक खेल संगठनों में हर्ष का माहौल

विश्व रेलवे प्रतियोगिता में पदक जीतने पर अनेक खेल संगठनों में हर्ष का माहौल है। संघ के सतीश पुरोहित, नीरज बघेल, इकरार खान, राकेश शर्मा, मोहम्मद अनवर, पीपी दुबे, मध्य प्रदेश एथलेटिक्स संघ के सचिव मुमताज खान, मास्टर्स गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव विनोद कुमार ने हर्ष व्यक्त कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *