वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे खेल सरोकार : राज्य स्तरीय स्पर्धा में कु.श्रद्धा सोनी और काजल परिहार ने हांसिल किए स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित -

खेल सरोकार : राज्य स्तरीय स्पर्धा में कु.श्रद्धा सोनी और काजल परिहार ने हांसिल किए स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

1 min read

राजस्थान के बीकानेर में आयोजित 67 वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी कु.श्रद्धा सोनी

नई दिल्ली में आयोजित 67 वीं शालेय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी काजल परिहार

स्वर्णिम उपलब्धि के लिए दी शुभकामनाएं

हरमुद्दा
रतलाम, 24 दिसंबर। 67 वीं राज्य स्तरीय शालेय भारत्तोलन और तैराकी प्रतियोगिता में महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल रतलाम की दो छात्रा खिलाड़ियों कु.श्रद्धा सोनी और काजल परिहार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। दोनों छात्राओं का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

प्राचार्य शशिकला रावल ने हरमुद्दा को बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सीहोर मे आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय शालेय भारत्तोलन प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा कु.श्रद्धा सोनी ने अपने भार समूह (68 kg ) में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया।

स्वर्ण पदक के साथ श्रद्धा सोनी

वही इंदौर मे आयोजित 67 वीं राज्य स्तरीय शालेय तैराकी प्रतियोगिता में विद्यालय में कक्षा 10 वी की छात्रा खिलाडी कु. काजल परिहार ने भी 100 मीटर बटर फ्लाई में स्वर्ण पदक और 50 मीटर बैक स्टोक में रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया।

स्वर्ण पदक के साथ काजल परिहार

प्राचार्य रावल ने बताया दोनों होनहार चयनित छात्रा के माता पिता की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं होने के बाद भी इन्होने अपने बच्चों के अभ्यास को जारी रखा और आज यह दोनों छात्राए राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच कर एम.एल.बी.स्कूल एवं रतलाम का नाम गौरान्वित कर रही है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिसंबर और जनवरी में

विद्यालय के शिक्षकों के साथ खिलाड़ी छात्राएं

व्यायाम निर्देशक एवं खेल प्रशिक्षक विजय कुमार रावल ने बताया कि कु.श्रद्धा सोनी 25 से 30 दिसम्बर तक राजस्थान के बीकानेर मे 67वीं राष्ट्रीय भारत्तोलन प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं कु. काजल परिहार 26 दिसम्बर से 1 जनवरी 2024 तक इंदौर में आयोजित प्री-नेशनल कैंप मे भाग लेकर 3 से 8 जनवरी 2024 तक नई दिल्ली में आयोजित 67 वीं शालेय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

स्वर्णिम उपलब्धि के लिए दी शुभकामना

चयनित दोनों छात्रा को जिला शिक्षा अधिकारी के.सी.शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेंद्र सिंह सोलंकी, प्राचार्य शशि कला रावल, सुश्री मंजू बाफना, नीलम शर्मा, अंजलि श्रीवास्तव, संगीता दीक्षित, विनीता पुरोहित, विजया हरोड़, सुनीता वर्मा, सुनीता पग्गी, अब्दुल हफीज़ कुरैशी, प्रदीप शर्मा, महेश कनाड़े, विनीता विमल, रेखा मालवीय, मनोज शर्मा, विमर्श भट्ट, सुश्री विजया शर्मा, कुसुम शर्मा, विशेष गुप्ता, शाहिद शेख, मसरूर सय्यद मंसूरी एवं समस्त स्कूल स्टॉफ ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे स्वर्णिम उपलब्धि प्राप्त करने की शुभ कामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *