वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे ... और लगा ली फांसी : पति से लिया तलाक, डिप्रेशन में आई महिला ने फांसी लगाई, ऑनलाइन खाना मंगाया मगर खाया नहीं -

… और लगा ली फांसी : पति से लिया तलाक, डिप्रेशन में आई महिला ने फांसी लगाई, ऑनलाइन खाना मंगाया मगर खाया नहीं

1 min read

2019 में बंधे दांपत्य सूत्र में

कोविड के दौरान ले लिया था तलाक

रिटायर्ड डीएसपी की है बेटी

हरमुद्दा
इंदौर 6 जनवरी। डिप्रेशन में आई 31 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 2019 में दांपत्य सूत्र में बंधने के बाद कोविड के दौरान तलाक ले लिया था। तब से अपने रिटायर्ड डीएसपी पिता के पास रह रही थी। डिप्रेशन की दवाई भी चल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम की है। 31 वर्षीय नम्रता शहनाई रेसीडेंसी (बंगाली चौराहा) पर पिता रिटायर्ड डीएसपी अरविंद खरे के पास ही रहती थी। उसकी वर्ष 2019 में शादी हुई थी। पति के साथ अमेरिका रही, लेकिन कोविड के वक्त लाकडाउन लगने पर भारत आ गई। इसके बाद पति-पत्नी में अनबन हुई और दोनों ने सहमति से तलाक ले लिया। नम्रता डिप्रेशन का शिकार हो गई। माता-पिता ने उसका उपचार भी करवाया। कभी-कभी तो नम्रता दवाओं का भारी डोज ले लेती थी।

कमरे में दुपट्टे से लगाई फांसी

पुलिस ने बताया कि रिटायर्ड डीएसपी खरे ने स्वयं पुलिस को कॉल कर बताया कि नम्रता ने फांसी लगा ली। घटना के कुछ देर पूर्व खरे व उनकी पत्नी बाजार से आए थे। नम्रता ने आनलाइन खाना आर्डर किया, लेकिन खाया नहीं। नम्रता ने अपने रूम में दुपट्टे से फांसी लगाई है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम तो करवा लिया, लेकिन अंतिम संस्कार रविवार को होगा। उनका बेटा कनाड़ा में रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *