सेहत सरोकार : चिंतक एवं वरिष्ठ साहित्यकार प्रोफेसर हाशमी अस्वस्थ, अस्पताल में चल रहा उपचार

सेहत सरोकार : चिंतक एवं वरिष्ठ साहित्यकार प्रोफेसर हाशमी अस्वस्थ, अस्पताल में चल रहा उपचार

स्वास्थ्यगत परेशानी के चलते नहीं गए थे अखिल भारतीय स्तर के निर्मल वर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार लेने

⚫ मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी ने घर जाकर दिया था सम्मान

हरमुद्दा
रतलाम, 25 मई। प्रख्यात चिंतक एवं वरिष्ठ साहित्यकार प्रोफेसर अजहर हाशमी अस्वस्थ हैं। उपचार के लिए कॉलेज रोड स्थित आरोग्यं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है।

विद्यार्थी परिवार के अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी ने बताया कि प्रोफेसर हाशमी जी का स्वास्थ्य विगत कई दिनों से खराब चल रहा है। इस कारण वे राष्ट्रीय स्तर के अखिल भारतीय निर्मल वर्मा पुरस्कार लेने भी भोपाल नहीं पहुंच पाए थे। मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी ने उनके निवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया था।

प्रति शाम 7 से 8 बजे तक मिल सकते हैं

प्रोफेसर हाशमी के फेफड़ों में इंफेक्शन होने और प्रोस्टेट संबंधी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रोफेसर हाशमी के शुभचिंतक प्रति शाम 7 से 8 बजे तक अस्पताल में मिल सकते हैं।