कला सरोकार : शार्ट फिल्म ख्वाब BSc रि- यूनियन की शूटिंग पूर्ण

कला सरोकार : शार्ट फिल्म ख्वाब BSc रि- यूनियन की शूटिंग पूर्ण

हरमुद्दा
रतलाम, 30 दिसंबर। शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम के बीएससी (गणित)-92 एवं 93 बैच के पूर्व छात्रों ने गत दिवस महाविद्यालय और रतलाम के आसपास के स्थानों पर बन रही शार्ट फिल्म ख्वाब BSc रि- यूनियन की शूटिंग पूरी की।

यह जानकारी देते हुए फिल्म से जुड़े नरेन्द्रसिंह पॅंवार ने बताया कि यह शार्ट फिल्म का निर्माण शहर की व्योम फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले हो रहा है, जिसका निर्देशन बैच के पूर्व छात्र मुकेश व्यास कर रहे हैं।

रतलाम इंदौर में हुई शूटिंग

श्री पॅंवार ने बताया कि फिल्म की शूटिंग दो माह पूर्व शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम से प्रारंभ हुई होकर इंदौर और पुनः रतलाम के विभिन्न स्थानों के साथ जामड़ पाटली पर संपन्न हुई है। इस अवसर पर प्रोफेसर एवं पूर्व प्राचार्य संजय वाते ने छात्रों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए शूटिंग में भाग लिया।

इनकी भूमिका

शूटिंग के कैमरामेन की भूमिका में सुभाष पाटीदार, म्यूजिक डायरेक्टर एवं एडिटर क्षितिज व्यास, डीआई कलर करेक्शन के लिए सुश्री परिधि व्यास ने मुख्य भूमिका निभाई है।

यह थे उपस्थित

इस शूटिंग में भाग लेने के लिए देश विदेश से सभी दोस्त एकत्र हुए। लंदन से पंकज त्रिवेदी, दिल्ली से बृजेंद्र तिवारी, भावनगर से अतुल त्रिपाठी, वडोदरा से संजीव दुबे , नाशिक से धनंजय पारकर, आगरा से कृपालसिंह चौधरी , इंदौर से सुनील तालान, यशपालसिंह चौहान, राजेश मंशारमानी, प्रवीण जैन, राजेश बैरागी, उज्जैन से नवीन पिंगे, धार से नारायण सोलंकी, पेटलावद से धर्मेंद्र जानी, सैलाना से मनीष ग्वालियरी, रतलाम से यतींद्र जोशी,अनिल शर्मा, राजेश पाटिल, देवेश व्यास, नरेश भंडारी, राकेश जादौन, रविन्द्र उपाध्याय, गणतंत्र मेहता, मुकेश राठौर, अशोक केथवास, नीलेश शाह, अजय उपाध्याय, सुदीप सलूजा, प्रियेश कोठारी, संजय शिवानी, हेमन्त कांठेड़, महेंद्र कांठेड़, प्रवीण मेहता, विनोद रावत, दीपक आठे, अनील गोयल, अशफ़ाक कुरैशी, दिलीप बिष्ट, रजनीकांत शुक्ला, कमल नयन डागा, कुतुबुद्दीन चक्कीवाला, अरविंद पटवा, अरुण शर्मा, दीपक लाठी आदि उपस्थित थे।