ईओडब्ल्यू की कार्रवाई : नगर निगम के सहायक अधीक्षक के घर-दफ्तर पर छापा, भ्रष्टाचार की मिली थी शिकायत

ईओडब्ल्यू की कार्रवाई : नगर निगम के सहायक अधीक्षक के घर-दफ्तर पर छापा, भ्रष्टाचार की मिली थी शिकायत

मामला आय से अधिक आय से अधिक संपत्ति 

⚫ ईओडब्ल्यू ने सील किया ऑफिस

हरमुद्दा
इंदौर, 17 जून। मंगलवार को सुबह ईओडब्ल्यू ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में नगर निगम के सहायक अधीक्षक के घर और ऑफिस पर छाप कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने ऑफिस को सील कर दिया है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि सहायक अधीक्षक में अपने रिश्तेदार और परिवार के नाम पर कितनी संपत्ति अर्जित की है।


मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के उद्यान विभाग में सहायक अधीक्षक चेतन पाटिल के घर और दफ्तर ईओडब्ल्यू ने छापा मारा। टीम मंगलवार सुबह यहां पहुंची। पाटिल के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर ये कार्रवाई की जा रही है।

दस्तावेज की हो रही छानबीन

ईओडब्ल्यू की एक टीम उनके गुलमोहर कॉलोनी निवास पर दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। इसमें बैंक पासबुक, संपत्ति, जमा पूंजी, एफडी, इन्वेस्टमेंट सहित कई बिंदुओं पर टीम जानकारी जुटाने में जुटी है। दूसरी टीम नगर निगम स्थित उनके कार्यालय पहुंची। यहां वरिष्ठ अधिकारी के पहुंचने के बाद ही छानबीन शुरू की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, चेतन पाटिल ने अब तक की सेवा अवधि में आय से अधिक संपत्ति जुटाई है।

की है काफी संपत्ति अर्जित बीते सालों में

दरअसल, ईओडब्ल्यू को जानकारी मिली थी कि बीते सालों में पाटिल ने खुद के, परिवार, रिश्तेदारों के नाम से काफी संपत्ति अर्जित की। इंदौर के बाहर भी प्रॉपर्टी होने की सूचना है। उधर, एक टीम निगम के उनके ऑफिस के दस्तावेजों की छानबीन करेगी। इसमें पौधों की खरीदी, कटाई, टेंडल, बिल आदि को जानकारी जुटाई जाएगी। छापे के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने निगम ऑफिस को सील कर दिया है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि आए से अधिक कितनी संपत्ति पाटिल, रिश्तेदार तथा परिवार के सदस्यों के नाम पर है।