सामाजिक सरोकार : राष्ट्रगीत "वंदे मातरम" की 150वीं वर्षगांठ पर 7 नवंबर को गुलाब चक्कर में सुबह वंदे मातरम गायन का आयोजन

सामाजिक सरोकार : राष्ट्रगीत "वंदे मातरम" की 150वीं वर्षगांठ पर 7 नवंबर को गुलाब चक्कर में सुबह वंदे मातरम गायन का आयोजन

नई दिल्ली से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा गुलाब चक्कर में

⚫ वर्षभर होंगे विविध कार्यक्रम

हरमुद्दा
रतलाम, 6 नवंबर। राष्ट्रगीत " वंदे मातरम" के 150 वी वर्षगांठ को देशभर में 7 नवम्बर 2025 से 7 नवम्बर 2026 तक समारोहपूर्वक आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। गुलाब चक्कर पर शुक्रवार सुबह 9:30 बजे वंदे मातरम गायन का आयोजन होगा नई दिल्ली से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। 

प्रभारी अधिकारी पुरातत्व विभाग संजय शर्मा ने बताया कि 
शासन के निर्देशानुसार  07 नवम्बर  को प्रातः 9.30 बजे जिला स्तर पर " वंदे मातरम " का गायन तथा प्रातः 10 बजे से नई दिल्ली से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गुलाब चक्कर रतलाम में किया जाएगा। 

चार चरणों में आयोजन

वंदे मारतम के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए वर्षभर चार चरणो मे विविध गतिविधियां व्यापक रूप से आयोजित की जाएंगी। प्रथम चरण  7 से 14 नवम्बर (शुभारम्भ), द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस), तृतीय चरण 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ) तथा चतुर्थ चरण 01 से 07 नवम्बर 2026 (समापन सप्ताह)।