सृजन अभी-अभी : भारत की सेना के वीर सैनिकों सलाम !
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। भारतीय सेना के पराक्रम के आगे पाकिस्तान को लगातार मुंह की खानी पड़ रही है। ऑपरेशन सिंदूर के तीसरे दिन तक भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई लड़ाकू विमानों, ड्रोनों और मिसाइलों को ढेर किया है।
⚫ प्रोफेसर अज़हर हाशमी
पहलगाम का बदला लिया, बड़ा किया काम,
भारत की सेना के वीर सैनिकों सलाम !

भारत किसी को भी नहीं कभी डराता है,
शत्रु जो भी भारत को आंखें दिखाता है,
या भारत पर आतंकी फन फैलाता है,
भारत को हर एक फन कुचलना आता है,
आतंकवादियों का कर दिया काम ‘तमाम’ !
भारत की सेना के वीर सैनिकों सलाम !
निःसंदेह हैं शांति के श्लोकपाठी हम,
लेकिन दिलेरी-शौर्य में नहीं किसी से कम,
भारत के सैनिकों में है साहस और दम,
पीछे नहीं हटते भले ही दशा हो विषम,
घर में घुस कर मारा, किया है जग में नाम !
भारत की सेना के वीर सैनिकों सलाम !
भारत की सेना को न निष्फल समझे कोई,
भारत की सेना को न निर्बल समझे कोई,
भारत की सेना को न चुनौती दे कोई,
भारत की सेना से नहीं पंगा ले कोई,
भारत की सेना सचमुच वीरता का धाम !
भारत की सेना के वीर सैनिकों सलाम !

⚫ प्रोफेसर अज़हर हाशमी
Hemant Bhatt