संदेह पर सफलता : दंपति से लूट में तीन सगे भाइयों सहित 6 व्यक्ति गिरफ्तार

संदेह पर सफलता : दंपति से लूट में तीन सगे भाइयों सहित 6 व्यक्ति गिरफ्तार

8 लेने पर 5 जनवरी को दिया था घटना को अंजाम

⚫ 44900 की लूट में गए 6 युवा सलाखों के पीछे और 60000 की मोटरसाइकिल

हरमुद्दा
रतलाम, 19 जनवरी। आदिवासी अंचल में 5 जनवरी को दंपति के साथ लूट करने वाले तीन सगे भाइयों सहित 6 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी हुई सामग्री सहित लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। 44900 की लूट में पुलिस के पास गई 60000 की मोटरसाइकिल और 6 युवाओं को सलाखें मिली। 

पुलिस कंट्रोल रूम पर हुई पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि को 8 लेन रोड से निकलने का कट वालारुण्डी के पास ग्राम वालारुण्डी में आम रोड पर कुछ अज्ञात लोगो ने फरियादी राकेश पिता प्रभुलाल मईड़ा जाति भील (23) एवं संगीताबाई पति राकेश मईड़ा जाति भील (21) निवासी ग्राम साँवलियारूण्डी के साथ कुल 23900 रुपए, एक ओपो कंपनी का मोबाईल फोन व दो चांदी की चुड़ी कीमत 6000 रुपए को लूट कर ले गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना शिवगढ़ में अपराध क्रमांक 005/2026 धारा 309(4),309(6),3(5) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

तीन सगे भाई सहित 6 को किया गिरफ्तार

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन किया गया।सायबर सेल रतलाम व सीसीटीवी कैमरे की मदद एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहियों में तीन सगे भाई कैलाश पिता लालु हाडा जाति भील (24), दिनेश उर्फ कालु पिता लालू हाड़ा जाति भील (22) लखन पिता लालु हाड़ा जाति भील (20) निवासी ग्राम तलीनखेडा थाना बाजना जिला रतलाम, फतेहसिंह उर्फ फतिया पिता शम्भु मुनिया जाति भील (25) निवासी पोटलिया थाना पाटन जिला बांसवाड़ा,  बाबुलाल उर्फ बबलु पिता चकना चारेल जाति भील (20) निवासी ग्राम गढीगमना थाना बाजना, सतीश पिता कमजी कटारा जाति भील (24) निवासी ग्राम पोटलिया थाना पाटन जिला बांसवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से जब मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई, तब उन्होंने अपराध स्वीकार किया।

यह सामग्री मिली आरोपियों के कब्जे से

पुलिस को आरोपियों के कब्जे से चांदी की दो चुड़ी कीमत 6000 रुपए, एक ओपो कम्पनी का मोबाईल कीमत करीबन 15,000, नगदी कुल 6350 रुपए तथा घटना में प्रयुक्त एक एचएफ डिलक्स कीमत करीबन 60,000 रुपए जब्त की गई। 

टीम को किया जाएगा पुरस्कृत

आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी शिवगढ सुश्री अनीषा जैन प्रशिक्षु डीएसपी, निरीक्षक अय्युब खान थाना प्रभारी थाना बिलपांक, उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान, उपनिरीक्षक जोरसिंह डामोर, सहायक उप निरीक्षक ईशाक मोहम्मद खान, प्रधान आरक्षक अमित त्यागी, शिवपालसिंह सिसोदिया, धीरेन्द्रसिंह सिसोदिया, थाना कालुखेड़ा से प्रधान आरक्षक नारायणसिंह, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा से प्रधान आरक्षक दिलीप रावत, थाना नामली से आरक्षक माखनसिंह थाना बिलपांक से रोशन राठौर, संजय सोनी, थाना शिवगढ़ से मनीष खराडी, नितेश नलवाया, रावजी गणावा, रोहित गुर्जर, रमेश सोलंकी एवं एसडीओपी कार्यालय ग्रामीण रतलाम से विकास, धर्मेन्द्र तथा सीसीटीवी शाखा से प्रधान आरक्षक शांतिलाल डिंडोर, आरक्षक पारस चावला एवं सायबर सेल रतलाम से प्रधान आरक्षक मनमोहन, आरक्षक विपुल भावसर, आरक्षक मंयक व्यास, आरक्षक राहुल, आरक्षक राधे जावरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।  पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कार देने की भी घोषणा की है।