स्कूल जाने की कर दी छुट्टी और लगा लिया मौत को गले 12 वर्षीय छात्र ने
⚫ माता-पिता दोनों गए थे काम पर
⚫ दोपहर में आई मां तो रह गई सन्न
⚫ हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
हरमुद्दा
रतलाम, 21 जनवरी। मां शारदा ने स्कूल जाने के लिए बेटे का टिफिन तैयार कर दिया था मगर उसने स्कूल जाने से मना कर दिया, तो मां उसे घर में छोड़कर काम पर चली गई। पिता उसके पहले ही मिठाई की दुकान पर कार्य करने चले गए थे। जब दोपहर में मां आई। दरवाजा खोला तो सन्न रह गई। उसका 12 वर्षीय बेटा फांसी के फंदे पर लटका था। मां की चीख पुकार से आसपास के लोग एकत्र हो गए। घटना से क्षैत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत बिरियाखेड़ी निवासी निजी रतलाम पब्लिक स्कूल में कक्षा पांचवी में पढ़ने वाला छात्र स्कूल ड्रेस में फांसी के फंदे पर लटका मिला। काम करके घर लौटी मां ने जब दरवाजा खोला तो बच्चे को लटकता देख जोर से चीखी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बच्चे का शव नीचे उतारकर 80 फीट रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रहवासियों ने दी पुलिस को सूचना
रहवासियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घटना के हर एंगल से जांच करने में जुट गई है। स्कूल का दबाव था या कुछ और? पुलिस जांच में सब खुलासा हो जाएगा।
एक बेटे का पहला हो चुका है निधन
घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। उल्लेखनीय है कि बीमारी के चलते एक बेटे का पहले ही निधन हो चुका है। 12 वर्षीय छात्रा स्कूल क्यों नहीं गया। इसके पीछे क्या कारण है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। स्कूल का दबाव था या कुछ और?
Hemant Bhatt