रेलयात्री सरोकार : पुणे सेक्शन में लैंड स्लाइड, रतलाम मंडल की कुछ ट्रेनें प्रभावित

रेलयात्री सरोकार : पुणे सेक्शन में लैंड स्लाइड, रतलाम मंडल की कुछ ट्रेनें प्रभावित

इंदौर–दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा दौंड–इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त

⚫ तीन ट्रेन चलेगी परिवर्तित मार्ग से

हरमुद्दा
रतलाम, 17 जुलाई। महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी वर्षा एवं पुणे सेक्शन में लैंड स्लाइड के कारण रतलाम मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों का यातायात प्रभावित हुआ है। 


पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है। 

निरस्‍त ट्रेनें

⚫ 18 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 तक इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 22944 इंदौर–दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा दौंड से चलने वाली ट्रेन संख्या 22943 दौंड–इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें 

⚫ 23 जुलाई 2026 को अजमेर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 20991 अजमेर–दौंड एक्सप्रेस वाया सूरत–पालधी–मनमाड चलेगी।

⚫ 18 जुलाई 2026 को ग्वालियर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 22194 ग्वालियर–दौंड एक्सप्रेस वाया सूरत–पालधी–मनमाड चलेगी।

⚫ 19 जुलाई 2026 को दौंड से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 22193 दौंड–ग्वालियर एक्सप्रेस वाया दौंड–मनमाड–जलगांव–पालधी–सूरत चलेगी।

एप पर उपलब्ध नवीन जानकारियां

ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की नवीनतम जानकारी उपलब्ध है।