रतलाम विकास प्राधिकरण कर्मचारियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान: 4 महीने से रुका वेतन मिला
⚫ अध्यक्ष की संवेदनशील पहल से दूर हुई वित्तीय अड़चनें
⚫ अध्यक्ष श्री पोरवाल का जताया आभार
हरमुद्दा
रतलाम, 15 जुलाई। रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) के कर्मचारियों के लिए यह हफ्ता बड़ी राहत और खुशियां लेकर आया है। वित्तीय कारणों से पिछले चार महीनों (मार्च 2026) से रुका हुआ वेतन आखिरकार कर्मचारियों के खातों में पहुंच गया है। लंबे समय से आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे कर्मचारियों को जैसे ही उनका रुका हुआ वेतन मिला, पूरे प्राधिकरण परिसर में हर्ष और उत्सव का माहौल व्याप्त हो गया।

अध्यक्ष की संवेदनशील पहल से दूर हुई वित्तीय अड़चनें
कर्मचारियों की इस गंभीर समस्या को हल करने में रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने मुख्य भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कर्मचारी-हितैषी नीतियों पर चलते हुए और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री चैतन्य काश्यप के कुशल मार्गदर्शन में, अध्यक्ष श्री पोरवाल ने इस मामले में व्यक्तिगत रुचि ली।
गंभीर प्रयास से दूर हुई वित्तीय अड़चन
कर्मचारियों की आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए उन्होंने न सिर्फ संवेदनशील पहल की, बल्कि विशेष और गंभीर प्रयास करते हुए सभी वित्तीय अड़चनों को दूर किया। इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि इस सप्ताह की शुरुआत में ही सभी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान सुनिश्चित हो सका।
कर्मचारियों ने माना आभार
"चार महीने से वेतन न मिलने के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो रहा था। लेकिन अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री और शासन के प्रयासों से हमारी समस्या का सुखद समाधान हुआ है। रुका हुआ वेतन मिलने पर सभी प्राधिकरण कर्मियों ने राहत की सांस ली है। कर्मचारियों ने एकजुट होकर इस संवेदनशील फैसले और त्वरित समाधान के लिए प्राधिकरण अध्यक्ष श्री पोरवाल का हृदय से आभार व्यक्त किया है और उनके प्रति कृतज्ञता जताई है।
Hemant Bhatt