सुहाग ने ले ली जान : विवाह के 5 साल बाद पति ने ले ली पत्नी की जान

सुहाग ने ले ली जान : विवाह के 5 साल बाद पति ने ले ली पत्नी की जान

पति-पत्नी की है एक-दो साल की मासूम

⚫  पति पहुंचा पत्नी को लेकर अस्पताल

⚫ पुलिस में हत्यारे पति के खिलाफ किया प्रकरण दर जे

हरमुद्दा
विदिशा, 26 अप्रैल। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत हर्ष विहार कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया। महिला का नाम संध्या अहिरवार है। संध्या ने वर्ष 2020 में प्रमोद गोस्वामी से लव मैरिज की। दोनों की एक दो साल की मासूम बच्ची भी है।

मृतक संध्या अहिरवार

संध्या के पिता अर्जुन अहिरवार का आरोप है कि शुक्रवार रात को प्रमोद ने शराब के नशे में संध्या के साथ जमकर मारपीट की। उसके शरीर में चोट के निशान है। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही संध्या को प्रताड़ित किया जा रहा था और आए दिन पति के साथ घर में झगड़े होते रहते थे।

पति ही पहुंचा अस्पताल लेकर 

घटना शुक्रवार रात करीब 11 की है, पुलिस को मेडिकल कॉलेज से इसकी सूचना मिली। पुलिस के अनुसार संध्या को मृत अवस्था में उसका पति प्रमोद ही अस्पताल लेकर पहुंचा था। सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि आरोपित पति प्रमोद गोस्वामी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

सभी पहलुओं पर हो रही जांच

प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह घरेलू कलह मानी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।