हादसा : कूलर में पानी भरते समय लगा करंट, पुलिसकर्मी पठान की मौत
⚫ एसपी ऑफिस की विशेष शाखा में थे पदस्थ
⚫ बुधवार को होगा पोस्टमार्टम
हरमुद्दा
रतलाम, 17 जून। मंगलवार की रात को अरिहंत परिसर में रहने वाले पुलिस विभाग के प्रधान आरक्षक अब्दुल पठान की कूलर से करंट लगने से मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को तकरीबन 8:15 बजे अरिहंत परिसर में परिवार के साथ रहने वाले पुलिस विभाग के प्रधान आरक्षक के अब्दुल पठान चलते कलर में पानी भर रहे थे तभी अचानक जोर का करंट लगा और वह अचेत होकर गिर गए। घर में कोहराम मच गया पुलिसकर्मी को तत्काल अस्पताल ले गई जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। 46 वर्षीय श्री पठान का पोस्टमार्टम बुधवार को मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा तत्पश्चात शव परिजनों को सौप जाएगा।

घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस अस्पताल पहुंची।आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। श्री पठान का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा। श्री पठान एसपी ऑफिस की जिला क्राइम रिकॉर्ड शाखा में पदस्थ थे।
परिवार में पत्नी और तीन बच्चे
पुलिसकर्मी श्री पठान धार जिले के नालछा ब्लाक के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी, दो बेटी और एक बेटा हैं। अचानक हुए इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदारों और परिचितों का घर पर तांता लगा हुआ है।
श्री पठान के निधन से शोक
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं एसपी कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत पुलिसकर्मी के निधन पर गहरा दुख है।
Hemant Bhatt