सृजन अभी-अभी : ईसा मसीह दे गए ज्ञान, जो है दुर्गुण से रहित, वह सच्चा इंसान

ईस्टर संडे ईसाई धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे पूरे विश्व में बड़े श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह दिन प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की याद में मनाया जाता है। इस वर्ष ईस्टर संडे 20 अप्रैल यानी आज मनाया जा रहा है। यह दिन ईसाई समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है।

सृजन अभी-अभी : ईसा मसीह दे गए ज्ञान, जो है दुर्गुण से रहित, वह सच्चा इंसान

प्रोफेसर अज़हर हाशमी

ईसा मसीह का अर्थ, क्षमा युक्त व्यवहार। 
बैर किसी से भी नहीं, हर प्राणी से प्यार।।

ईसा मसीह मधुरता, सत्य-सादगी-न्याय। 
ईसा मसीह दरअसल, संयम के पर्याय।।

ईसा मसीह दे गए, दुनिया को यह ज्ञान। 
जो है दुर्गुण से रहित, वह सच्चा इंसान।।

प्रोफेसर अज़हर हाशमी