रतलाम में लव मैरिज का खौफनाक अंजाम, जमाई की पीठ पर लगी गोली

रतलाम में लव मैरिज का खौफनाक अंजाम, जमाई की पीठ पर लगी गोली

⚫ ससुर पर दामाद को जान से मारने का गंभीर

⚫ दाहोद से लौटे सुनील की पीठ से निकली गोली

हरमुद्दा
​रतलाम, 20 अक्टूबर। शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के पीछे रविवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। छह महीने पहले प्रेम विवाह (लव मैरिज) करने वाले सुनील पाल पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला करते हुए गोली चला दी। घायल सुनील और उसकी पत्नी निधि ने इस हमले के पीछे सुनील के ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

​क्या है पूरा मामला?

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुनी कलालसेरी में रहने वाले सुनील प्रजापत पिता घनश्याम प्रजापत ने निधि पवार पिता कोमलसिंह पवार से करीब छह महीने पहले प्रेम विवाह किया था। इस शादी से लड़की पक्ष के लोग नाखुश बताए जा रहे हैं। सुनील गुजरात के दाहोद में एक ज्वैलर्स की दुकान पर नौकरी करता है।

दाहोद से आए आए थे दंपति रविवार रात को

​रविवार रात सुनील और पत्नी निधि दाहोद से रतलाम आए। टू व्हीलर से अपने घर दीनदयाल नगर जा रहा था तब स्टेशन रोड के पीछे की एक सड़क पर घात लगाए हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे सुनील की पीठ में जा धंसी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया।

​पत्नी ने ससुर पर लगवाया आरोप

​वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जीआरपी पुलिस और स्टेशन रोड थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में सुनील को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

देर रात को मेडिकल कॉलेज में निकाली गोली

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने देर रात आपरेशन कर सुनील की पीठ से गोली सफलतापूर्वक बाहर निकाली। घायल सुनील और उसकी पत्नी निधि ने मीडिया और पुलिस के सामने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस जानलेवा हमले के पीछे उसके ससुर और पिता का हाथ है, उन्होंने ही भाड़े के बदमाशों से यह गोली चलवाई है।

​पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी टीम

​घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न एंगल से जांच शुरू कर दी है।

​सीसीटीवी फुटेज: पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

​पारिवारिक रंजिश: चूंकि मामला प्रेम विवाह और परिवार की नाराजगी से जुड़ा है, इसलिए पुलिस ससुर और अन्य संदिग्ध रिश्तेदारों की भूमिका की भी बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, घायल के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।