अभिनव प्रतियोगिता जय माता रानी, 26 अक्टूबर तक हो सकते हैं शामिल

अभिनव प्रतियोगिता जय माता रानी, 26 अक्टूबर तक हो सकते हैं शामिल

⚫ रतलाम कला मंच की अभिनव पहल

⚫ प्रतियोगियों को करना होगा क्यू आर कोड स्कैन

हरमुद्दा
रतलाम, 20 अक्टूबर। नगर की सुप्रसिद्ध संस्था रतलाम कला मंच द्वारा महानवमी के शुभ अवसर पर एक अभिनव प्रतियोगिता जय माता रानी का शुभारम्भ प्रतियोगिता के पोस्टर के विमोचन के साथ किया गया।


रतलाम कला मंच के प्रचार सचिव शरद चतुर्वेदी ने बताया कि विमोचन श्री कालिका माता मंदिर परिसर में हुए कार्यक्रम श्री कालिका माता सेवा मंडल के सचिव हरीश कुमार बिंदल, कोषाध्यक्ष पूरनमल अग्रवाल, संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र चतुर्वेदी पदाधिकारी अजय चौहान, अरुण शर्मा, शरद चतुर्वेदी, राजेन्द्र शर्मा, चैतन्य शर्मा, मोहनलाल कसेरा, प्रमोद चतुर्वेदी आदि के हाथों हुआ। 

नई पीढ़ी को देश के पवित्र धार्मिक स्थलों की जानकारी से अवगत प्रतियोगिता का उद्देश्य

संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य आमजन ओर नई पीढ़ी को देश के पवित्र धार्मिक स्थलों की जानकारी से अवगत कराना और अपनी अति प्राचीन संस्कृति के प्रति रूचि उत्पन्न करना है। प्रतियोगिता पूर्णतः निशुल्क जो 19 अक्टूबर (महानवमी ) से 26 अक्टूबर तक खुली रहेगी। प्रतियोगिता के 21प्रथम विजेताओं को मातारानी सम्मान एवं आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।विजेता अधिक होने पर लकी ड्रा निकाला जाएगा।  जो भी व्यक्ति प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है, उसे प्रतियोगिता के पोस्टर पर दिए QR CODE को स्केन करना होगा।

शामिल होने का आह्वान

संस्था परामर्शदाता डॉ. सुलोचना शर्मा, डॉ गोपाल मजावादिया, नीलिमा छविसिंह, किरण उपाध्याय, सीमा अग्निहोत्री, सिमरणजीत, सौम्या भावसार, खशुबू सोडा, दीपिका सोडा, मोहित शर्मा, शीतल पांचाल, महेश ओझा, सुनील शर्मा, विशाल वर्मा, विवेक शर्मा, मनोज भावसार, प्रतिभा साहा, सुभाष शर्मा, विजेंद्रसिंह सिसोदिया आदि ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है l