नवरात्रि के पहले दिन नई जिम्मेदारी : रतलाम भाजपा जिला पदाधिकारियों की घोषणा

नवरात्रि के पहले दिन नई जिम्मेदारी : रतलाम भाजपा जिला पदाधिकारियों की घोषणा

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के लिए जिला टोली का गठन

हरमुद्दा
रतलाम, 22 सितम्बर। नवरात्रि के पहले दिन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के लिए जिला टोली का भी गठन कर दिया गया है। सहसंयोजक का दायित्व दिया गया है।

भाजपा के जिला महामंत्री महेश सोनी एवं जयवंत कोठारी बनाए गए है। इसके साथ 8 जिला उपाध्यक्ष , 6 मंत्री कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री व सह कार्यालय मंत्री भी घोषित किए गए है।

यह है जिला कार्यकारिणी में

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि नई जिला कार्यकारिणी मे क्रांति जोशी, प्रदीप चैधरी, अनिता कटारिया, पदमा जायसवाल, कीर्तिषरण सिंह , प्रहलाद राठौर , विप्लव जैन, सोनू यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। अशोक पण्डिया, प्रताप सिंह,अनुज शर्मा, कैलाशी  बाई चारेल, रूकमणी हाडा, राजेन्द्र शांतिलाल पाटीदार को जिला मंत्री, पवन सोमानी को कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र पाटीदार होस्टल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार मनोज शर्मा को कार्यालय मंत्री एवं राजेंद्र सिंह डोडिया व अखिलेश सिंह को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

जिला टोली का गठन

 भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के लिए जिला टोली का गठन किया है। यह अभियान 25 सितम्बर से 25 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगा। जिला टोली में महेश सोनी संयोजक, शैलेंद्र डागा, पदमा जायसवाल और रजनीश जैन सह संयोजक बनाए गए है।