विवाद में हत्या : शराब के नशे में दो भाइयों में हुआ विवाद, उपचार के दौरान छोटे भाई की मौत
⚫ रात को घायलों को भेजा मेडिकल कॉलेज वहां से किया रेफर
⚫ सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस पहुंची मौके पर
हरमुद्दा
रतलाम, 17 जुलाई। शराब पीने के बाद दो भाइयों में आधी रात के बाद विवाद हुआ विवाद इतना गहरा गया कि छोटा भाई गंभीर घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर इंदौर रेफर किया गया, जहां पर उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर घटनाक्रम हुआ था, उस मकान को सील कर दिया गया है।

मृतक विमल महावर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मणपुरा क्षेत्र में गुरुवार शुक्रवार दरमियानी रात बड़ा भाई त्रिलोकचंद और छोटे भाई विमल महावर के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना गहरा गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई को कपड़े धोने की मोगरी से मार दिया। स्थिति गंभीर होने पर रात को लगभग 3:30 बजे के आसपास और उसके जीजा पवन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया स्थिति गंभीर होने पर विमल को इंदौर रेफर किया गया। बड़ा भाई त्रिलोक और जीजा पवन साथ में गए, वहां उपचार चल रहा था कि शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।
मां का रो-रो कर बुरा हाल

मां जमुना
आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों की शादी नहीं हुई थी। छुट्टी मजदूरी करते थे। दो बहनों की शादी हो गई जो कि इंदौर में हैं। मां जमुना की हालत भी ठीक नहीं है। उन्हें दो-तीन बार पैरालिसिस का अटैक आ चुका है। एक हाथ पैर काम नहीं करते। घर का सारा काम छोटा भाई विमल ही करता था। घर में कुल मिलाकर तीन सदस्य रहते थे।
पुलिस पहुंची मौके पर

थाना प्रभारी पड़ोस पड़ोस से जानकारी लेते हुए। पुलिस बल के पीछे घटना स्थल
उपचार के दौरान विमल के मौत की खबर आने के पश्चात औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी गायत्री सोनी दल बल के साथ लक्ष्मणपुर घटनास्थल पहुंची। जहां पर मौका मुआयना कर मकान सील किया गया। आरोपी भाई त्रिलोक मृतक विमल के साथ ही है। उनके शाम 4 बजे तक आने की संभावना है।
पीएम रिपोर्ट का इंतजार
मौके का मुआयना किया है। घटना स्थल से खून में सनी मोगरी जब्त की गई है। पीएम रिपोर्ट के पश्चात सही दिशा में जांच जाएगी। फिलहाल जहां पर घटनाक्रम हुआ था, उस मकान को सील कर दिया गया है। एफएसएल अधिकारी जांच करेंगे।
⚫ गायत्री सोनी, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र, रतलाम
Hemant Bhatt