सकारात्मक सोच और सामंजस्य से सफलता मिलेगी
⚫ प्राचार्य गणतंत्र मेहता ने कहा
⚫ शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में छात्रा परिषद गठित
हरमुद्दा
रतलाम, 17 जुलाई। सकारात्मक सोच और सामंजस्य से सफलता मिलती है । शिक्षा में सामुदायिक नेतृत्व और सभी की क्षमता को विकसित करने का कार्य छात्रा परिषद करती है । इसके सभी पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वाह संस्था हित में करें ताकि संस्था की गतिविधियों को और बेहतर बनाया जा सके।
यह विचार शासकीय पीएमश्री माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में नव गठित छात्रा परिषद के शपथ विधि समारोह में प्राचार्य गणतंत्र मेहता ने व्यक्त किए। उन्होंने छात्रा परिषद के पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए उन्हें उनके कर्तव्यों से भी अवगत कराया । शिक्षक रमेश चंद्र पंड्या ने छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए उनके दायित्व समझाए तथा कहा कि जीवन में सफलता के लिए सामूहिक गतिविधियां और सभी के बीच तालमेल छात्रा परिषद के माध्यम से ही हो पाता है । इस दौरान संस्था के शिक्षकों ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया।
इन्होंने शपथ ली
छात्रा परिषद में अंतिमबाला डामोर, सपना भिलाला , सपना कटारा , मीनाक्षी डामोर , रवीना भाभर , वसुंधरा चारेल, अनामिका मईड़ा , नेहा डामोर, रवीना मईड़ा , रॉयल भूरिया , अंजलि डामोर, रंजना गरवाल, जीतू निनामा, रवीना निनामा, तनीषा पारगी, कुसुम वसुनिया, रवीना चारेल, हर्षिता मईड़ा , किरण गामड़ ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी मौजूद थे।
Hemant Bhatt