विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में किया पौधरोपण
हरमुद्दा
रतलाम, 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्थायी प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए पंच ‘ज’ अभियान के तहत विशेष वृक्षारोपण अभियान पर वन विभाग के सहयोग से जिला न्यायालय परिसर रतलाम में पौधा रोपण किया गया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के मार्गदर्शन में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय रामजी गुप्ता की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ में स्वच्छता अभियान और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। फलदार एवं छायादार, औषधीय पौधे रोपे गए।
यह थे मौजूद
इस अवसर पर जिला न्यायाधीश निर्मल मंडोरिया, आशीष श्रीवास्तव, राकेश कुमार शर्मा, राजेश नामदेव, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सपना शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज पवैया, जिला रजिस्ट्रार/न्यायाधीश अनुपम तिवारी, सुश्री रूपाली बिरला, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ राकेश कुमार शर्मा, चीफ एलएडीसीएस, अभय शर्मा एवं अन्य एलएडीसी अधिवक्ता एवं स्टॉफ, एस. डी. ओ. वन विभाग प्रदीप कछावा, रेंजर वन विभाग विष्णुलाल पाटीदार, अन्य न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, पैरालीगल वालेंटियर्स, वन विभाग के अधिकारी एवं जिला प्राधिकरण का स्टाफ उपस्थित था। संचालन कर आभार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज पवैया ने माना
Hemant Bhatt