सामाजिक सरोकार : पुलिसकर्मियों व वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को बांधे रक्षासूत्र
⚫ रतलाम में मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी का सराहनीय सामाजिक पहल
हरमुद्दा
रतलाम, 4 सितंबर। समाज में सुरक्षा और आत्मीयता का संदेश देने के उद्देश्य से 'विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी' (जिला रतलाम) द्वारा एक विशेष 'रक्षा सूत्र कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत संगठन की बहनों ने नगर के चारों प्रखंडों के पुलिस थानों में तैनात पुलिसकर्मियों तथा वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को रक्षासूत्र बांधकर सामाजिक सरोकार की एक अनूठी मिसाल पेश की।

जिला सह प्रचार-प्रसार प्रमुख रिक्की सेन ने हरमुद्दा को बताया कि कार्यक्रम के दौरान बहनों ने दिन-रात जनसेवा और सुरक्षा में तत्पर रहने वाले थाना प्रभारियों एवं समस्त पुलिस स्टाफ की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वहीं, वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को रक्षासूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया, जिससे वहां का माहौल आत्मीयता और भावुकता से भर गया।
यह थे मौजूद
इस गरिमामय आयोजन में विश्व हिंदू परिषद की जिला उपाध्यक्ष मीना दीदी, जिला संयोजिका सविता दीदी, जिला अध्यक्ष जयंतीलाल पाटीदार, जिला मंत्री गौरव शर्मा, जिला संयोजक मुन्नू कुशवाहा, जिला सहसंयोजक सुनील, जिला उपाध्यक्ष आशु, मोहित, दीपक, मनीषा दीदी, शीतल दीदी, तुलसी दीदी, आरती दीदी सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं भाई-बहन उपस्थित रहे।
Hemant Bhatt