... तो कर दी हत्या : युवक शादी करना चाहता था पिता नहीं माने तो रात को आया बाइक से और मार दी गोली

... तो कर दी हत्या : युवक शादी करना चाहता था पिता नहीं माने तो रात को आया बाइक से और मार दी गोली

⚫ बेटी से था ध्रुव कुमार का मिलना जुलना

⚫ कुछ दिन पहले कर दी थी ध्रुव की लड़की के पिता ने पिटाई

⚫ पिता ने कर दिया शादी से इनकार

हरमुद्दा
मैहर, 2 जून। लड़का लड़की में 2 साल से मुलाकात चल रही थी। लड़का घर भी आता था। जब लड़के ने शादी का प्रस्ताव रखा तो पिता ने शादी से इनकार करते हुए लड़के की पिटाई कर दी। इसी बात से नाराज लड़के ने रविवार की रात को लड़की के पिता की गोली चलाकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मैहर के रामनगर थाना क्षेत्र के रामचुआ गांव में रविवार देर रात आरोपी ध्रुव कुमार अपने एक साथी के साथ बाइक पर आया। और उसने लड़की के पिता महेंद्र सिंह के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात के बाद भाग निकले।

महेंद्र सिंह की बेटी करती है रीवा में पढ़ाई

जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह की बेटी रीवा में पढ़ाई कर रही थी। वहीं 2023 में उसकी मुलाकात ध्रुव कुमार से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और नजदीकियां बढ़ीं। ध्रुव कुमार उससे मिलने उसके गांव भी आता था।

पिता को मंजूर नहीं था यह रिश्ता

ध्रुव कुमार उससे शादी करना चाहता था लेकिन पिता महेंद्र सिंह को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने कई बार ध्रुव को मना किया, फिर भी वह उनकी बेटी का पीछा नहीं छोड़ रहा था। परेशान होकर महेंद्र सिंह ने कुछ दिन पहले ध्रुव की पिटाई की थी।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।