पदोन्नति पर सम्मान: जावरा यातायात सूबेदार मोनिका ठाकुर बनीं आर.आई.
⚫ शुभचिंतकों ने किया अभिनंदन
हरमुद्दा
रतलाम, 21 जुलाई। अपनी कर्तव्यनिष्ठा, कड़े अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली के बल पर पुलिस विभाग में अलग पहचान बनाने वाली, जावरा में पदस्थ यातायात सूबेदार मोनिका ठाकुर को रक्षित निरीक्षक (R.I.) के पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रतीक नंदा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य जनों ने भी उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
राजीव नंदा (महालक्ष्मी स्टार्च, अहमदाबाद) ने श्रीमती ठाकुर को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हरिश सहगल (सविता इस्पात, अहमदाबाद) ने अपनी शुभकामनाओं में कहा कि श्रीमती ठाकुर भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें और पुलिस सेवा में नई ऊँचाइयों को छुएँ। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहकर एस.एन. शर्मा एवं तरनी प्रकाश व्यास ने श्रीमती ठाकुर को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके सफल एवं निर्विघ्न सेवाकाल की कामना की।
फरवरी 2015 से शुरू हुआ था सेवा का सफर

गौरतलब है कि श्रीमती मोनिका ठाकुर ने फरवरी 2015 में सूबेदार के रूप में रतलाम से ही अपनी पुलिस सेवा का शुभारंभ किया था। विगत वर्षों में जनसेवा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में उनके महत्वपूर्ण योगदान और समर्पण के परिणामस्वरूप ही उन्हें आज रक्षित निरीक्षक (आर.आई.) जैसे जिम्मेदार पद पर पदोन्नति मिली है।
Hemant Bhatt