रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे के भीतर हरियाणा से बरामद हुआ 27 लाख का ट्रक

​रतलाम पुलिस के इस अंतर-राज्यीय समन्वय और त्वरित एक्शन से अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं, वहीं मामले में अज्ञात आरोपियों की तलाश और आगे की विवेचना तेजी से जारी है।

रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे के भीतर हरियाणा से बरामद हुआ 27 लाख का ट्रक

⚫ ​पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई

⚫ ​गुमराह करने की साजिश नाकाम

हरमुद्दा
​रतलाम, 11 नवंबर। जिले में आपराधिक गतिविधियों और चोरियों पर लगाम कसने के लिए रतलाम पुलिस द्वारा लगातार सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर ₹27 लाख की कीमत के आयशर ट्रक को हरियाणा के जिला नूंह से सकुशल बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।


​
​ 09 नवंबर 2026 को फरियादी अंकलेश्वर (पिता प्रभुलाल भील, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम भूतेड़ा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका आयशर ट्रक (क्रमांक RJ 09 GE 5978), जिसकी अनुमानित कीमत ₹27 लाख है, अज्ञात चोर चुरा ले गए। इस शिकायत पर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में अपराध क्रमांक 612/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर त्वरित विवेचना शुरू की गई।

​पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक सुमित मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टी का गठन किया गया।

रूट ट्रेसिंग और तकनीकी सहायता: गठित टीम ने टोल बैरियरों के सीसीटीवी फुटेज और वाहन की आवाजाही के तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया।

​गुमराह करने की साजिश नाकाम: जांच में सामने आया कि शातिर आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए पहले ट्रक को मुंबई की ओर ले गए और बाद में उसे दिल्ली की तरफ मोड़ दिया।

हरियाणा के नूंह से बरामदगी: एक्सप्रेस-वे पर ट्रक के डिटेक्ट होने की सूचना मिलते ही रतलाम पुलिस टीम तुरंत रवाना हुई और आगे के थानों को अलर्ट किया। हरियाणा के जिला नूंह स्थित चौकी जयसिंहपुरा पुलिस को भी सूचित किया गया। कलिंजरा टोल के पास ट्रक के खराब हो जाने के कारण अज्ञात आरोपी उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया।

⚫ बरामद सामग्री

⚫ ​आयशर ट्रक: क्रमांक RJ 09 GE 5978 (इंजन नंबर: E426CDTA5121)

⚫ अनुमानित कीमत: ₹27 लाख

सराहनीय भूमिका

इस सफल और त्वरित कार्रवाई में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा के निरीक्षक सुमित मिश्रा (थाना प्रभारी), उपाधीक्षक/उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा, प्रधान आरक्षक 567 बालकृष्ण चंदेल, प्रधान आरक्षक 128 वीरेंद्र सिंह तथा चौकी जयसिंहपुरा, जिला नूंह (हरियाणा) के चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बलवीर सिंह एवं सहायक उप निरीक्षक शमीम की सराहनीय और सूझबूझ भरी भूमिका रही।

​रतलाम पुलिस के इस अंतर-राज्यीय समन्वय और त्वरित एक्शन से अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं, वहीं मामले में अज्ञात आरोपियों की तलाश और आगे की विवेचना तेजी से जारी है।