पुलिस कार्रवाई : आदिवासी अंचल में 685.92 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त

पुलिस कार्रवाई : आदिवासी अंचल में 685.92 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त

जब्त की गई शराब की कीमत पौने दो लाख रुपए से अधिक

⚫ पुलिस को देखकर आरोपी गोविंद भागा जंगल की ओर

हरमुद्दा
रतलाम, 25 जनवरी। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। आदिवासी अंचल में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 685.92 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस को देखकर आरोपी जंगल की ओर भाग गया। जब्त की गई शराब की कीमत पौने दो लाख रुपए से अधिक है। 

थाना बाजना पुलिस को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि गोविंद पिता मंजी डिंडोर, निवासी करबलखोरा, थाना बाजना ने अपने मकान के सामने बनी चद्दर वाली टापरी में भारी मात्रा में अवैध शराब संग्रहित की गई है। पुलिस ने दबिश दी।

पुलिस को देखकर आरोपी गोविंद भागा जंगल की ओर

पुलिस को देखकर आरोपी गोविंद जंगल की ओर भाग गया, जिसका पीछा किया गया, किंतु वह जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गया। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

आरोपी गोविंद पिता मंजी डिंडोर, निवासी करबलखोरा थाना बाजना के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 

घर के सामने बनी टापरी से मिला यह सब कुछ

आरोपी के घर के सामने बनी टापरी की विधिवत तलाशी लेने पर अवैध शराब बरामद हुई। जिसकी कीमत एक लाख 82 हजार 880 रुपए है। 

लंदन प्राइड अंग्रेजी शराब

⚫ 03 पेटी (क्वार्टर)

⚫ कुल मात्रा – 25.92 बल्क लीटर

⚫  55 पेटी पावर 10000 बीयर (500-500 ML कैन)

⚫ कुल मात्रा – 660 बल्क लीटर

⚫ कुल जप्त शराब: 685.92 बल्क लीटर

⚫ कुल अनुमानित कीमत: ₹1,82,880/-

सराहनीय भूमिका

पुलिस की कार्रवाई में निरीक्षक मनीष डावर, उप निरीक्षक रामसिंह खपेड़, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह, नीरज त्यागी, ज्ञानेन्द्र, आरक्षक प्रेमसिंह निनामा, सन्नी मईड़ा, शंकर शिंदे, दरबार जमरा की सराहनीय भूमिका रही।।