धर्म संस्कृति : एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम, 14 जुलाई को निकलेगी भव्य रथ यात्रा
⚫ महोत्सव हुआ प्रारंभ
⚫ शाम को विशाल भजन संध्या
हरमुद्दा
रतलाम, 13 जुलाई। धर्म नगरी रतलाम की पावन भूमि पर श्री सोनाणा खेतलाजी के परम उपासक भक्त शिरोमणि श्री शांतिलाल जी लादाजी भंडारी की तेरहवीं पुण्यतिथि (13 वां वर्ष) बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्री सोनाणा खेतलाजी के परम भक्तराज वचन सिद्धराज राजेंद्र भंडारी के पावन सान्निध्य में 14 जुलाई को भव्य रथ यात्रा एवं एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा।

श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मण्डल रतलाम के अंकित भटेवरा ने बताया कि श्री सोनाणा खेतलाजी के परम उपासक भक्त शिरोमणि शांतिलाल जी लादाजी भंडारी की तेरहवीं पुण्यतिथि हर्षोल्लास पूर्वक मनाई जा रही है।
यह रहेंगे मौजूद
आयोजन में पं. दीपक जी शर्मा मुख्य पुजारी माँ ओसिया धाम, पावागढ़ माताजी के मुख्य पुजारी सागर महाराज, अंबाजी धाम के मुख्य पाठ स्थल के पुजारी कन्हैयालाल महाराज, जोधपुर सोनाणा खेलताजी के परम भक्त मोहनलाल जवानमलजी सांकरिया मुम्बई, किशोर भंडारी अध्यक्ष, खेतल शांति भवन सांगरवास, अध्यक्ष लेटा जैन श्रीसंघ, सुरेश केशरचंद्र तांतेड़ अध्यक्ष मध्यप्रदेश त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ राजगढ़ जिला धार, पोपटलाल शांतिलाल सालेचा समाजसेवी उद्योगपति मुम्बई, नवीन कुमार सुरेेश कुमार खाटेड मुम्बई, सोनाणा खेतलाजी मंडल ट्रस्टी सेवाड़ी के पदाधिकारी, खोड़ खेतलाजी (राज.) के पदाधिकारी अतिथि के रूप में उपस्थिति रहेंगे।
महोत्सव हुआ प्रारम्भ
परम उपासक भक्त शिरोमणि की तेरहवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत 13 जुलाई रविवार को सेठिया मैरिज गाार्डन में प्रात: 9 बजे अन्नपूर्णा पूजन (भट्टी पूजन) इसके पश्चात माताजी खेतलाजी को मेहंदी चढ़वाई गई। प्रात: 11 बजे गुरुदेव का प्रवेश स्वागत हुआ।
सोमवार को प्रात: निकलेगी भव्य रथ यात्रा
सोमवार को प्रात: 9 बजे श्री हनुमान जी मंदिर माणक चौक रतलाम से भव्य रथ यात्रा प्रारम्भ होगी जो कि नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई रत्नेश्वर रोड़ स्थित सेठिया मैरिज गार्डन पर पहुंचेगी। रथ यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत भी किया जाएगा।
रथ यात्रा में यह होंगे आकर्षण का केन्द्र
भव्य रथ यात्रा में बेंड, महाँकाल की तोपची, माताजी की ज्योत (रथ में), शांतिलाल बाबजी का रथ, आदिवासी नृत्य मण्डली (छोटा उदयपुर), दस पटाका, 5 घोड़े, गज रथ, नृत्य कलाकार रहेंगे।
शाम को आयोजित होगी भजन संध्या
एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम विशाल भजन संध्या सेठिया मैरिज गार्डन रतलाम पर सायं 7.30 बजे आयोजित होगी। भजन संध्या में भजन गायक कुलदीप ओझा (जोधपुर), नीता नायक एण्ड पार्टी (जावाल राज.), महावीर सांखला (मानकपुर नागौर), कृषिव बागरेचा (जोधपुर) सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे तथा मंच उदघोषक प्रमोद परिहार (पाली) करेें।
धर्म लाभ लेने का आह्वान
श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मण्डल रतलाम ने नगर की धर्म प्रेमी जनता से निवेदन किया है कि 14 जुलाई सोमवार को आयोजित भव्य रथ यात्रा एवं एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम विशाल भजन संध्या में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लें।
Hemant Bhatt