वन विभाग की शासकीय भूमि विवाद में हुई नाबालिग लक्ष्मण की हत्या के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
⚫ मुख्य आरोपी सहित पांच गिरफ्तार
⚫ अन्य आरोपी की तलाश जारी
हरमुद्दा
रतलाम, 29 जुलाई। थाना बाजना क्षेत्र के ग्राम कागलीखोरा में वन विभाग की शासकीय भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान 17 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में बाजना पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य आरोपी सहित कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 28 जुलाई को सुबह बाजना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कागलीखोरा में वन विभाग की शासकीय भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान लक्ष्मण पिता बहादुर मचार, उम्र 17 वर्ष, निवासी ग्राम कागलीखोरा पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
किया प्रकरण दर्ज
घटना के संबंध में फरियादी बहादुर पिता देवा मचार, निवासी ग्राम कागलीखोरा की रिपोर्ट पर थाना बाजना में अपराध क्रमांक 449/2026, धारा 103(1), 191(2), 191(3), 296(बी) बीएनएस के तहत आरोपीगण के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार के लिए तत्काल कार्रवाई
थाना प्रभारी बाजना निरीक्षक रविन्द्र दंडोतिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास एवं संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए प्रकरण के मुख्य आरोपी रमेश पिता रावजी मचार, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम कागलीखोरा सहित अन्य 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
⚫ रमेश पिता रावजी मचार,(32)
⚫ ज्योतिलाल उर्फ जोतिया पिता मोहन मचार, (19)
⚫ विकास पिता दारजी मचार, (23)
⚫ राजू पिता गौतम मचार, (22)
⚫ मोहन पिता वेस्ता मचार, (52)
⚫ सभी निवासी ग्राम कागलीखोरा, थाना बाजना, जिला रतलाम हैं।
पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया गया है। प्रकरण में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी एवं घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की जांच के लिए विवेचना जारी है।
Hemant Bhatt