आंखों देखी का असर : मुख्यमंत्री ने कहा - नेहरू स्टेडियम के विकास में नहीं रखी जाएगी कोई कसर, 5 करोड रुपए मंजूर

आंखों देखी का असर : मुख्यमंत्री ने कहा - नेहरू स्टेडियम के विकास में नहीं रखी जाएगी कोई कसर, 5 करोड रुपए मंजूर

मुख्यमंत्री ने किया स्वीकार स्टेडियम में है कीचड़ गिट्टी, बोल्डर भरमार

⚫ खिलाड़ी और खेल से संबंध रखने वाले हुए थे चिंतित

हरमुद्दा
रतलाम, 27 जून। रतलाम के नेहरू स्टेडियम में हुए राइज कॉन्क्लेव के कारण खराब हुए स्टेडियम की स्थिति "आंखों देखी" के माध्यम हरमुद्दा ने प्रमुखता से उठाई। हर दिन स्टेडियम की बिगड़ती हालत देखकर खिलाड़ी और खेल से संबंध रखने वाली चिंतित नजर आ रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा खेल मैदान कीचड़ और गिट्टी से खराब हुआ है इसके विकास के लिए मेरी तरफ से 5 करोड रुपए देने की घोषणा करता हूं। 


"हरमुद्दा" द्वारा "आंखों देखी" के तहत सचित्र विवरण दिया था और बताया कि नेहरू स्टेडियम के क्या हालत हो गए हैं। बड़े-बड़े बोल्डर, कीचड़, गिट्टी से सन गया है। खेल से सरोकार रखने वाले कैबिनेट मंत्री ने भी इस और ध्यान नहीं दिया। दबी जबान में खिलाड़ी, खेल से संबंध रखने वाले तथा अन्य सभी ने आपत्ति दर्ज कराई। चिंतित भी नजर आए मगर वह क्या कर सकते थे? एक मात्र खेल मैदान का हश्र देख कर परेशान नजर आ रहे थे। 

तब मिला सुकून और चैन

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने अपने उद्बोधन के दौरान मंच से स्वीकार किया कि खेल मैदान आयोजन के कारण काफी खराब हुआ है मगर इसके रख-रखाव और विकास के लिए अपनी तरफ से 5 करोड रुपए देने की घोषणा करता हूं। यह बात जग जाहिर होते ही खिलाड़ी और खेल से संबंध रखने वालों को सुकून और चैन मिला।

फिर भी लगा दिया एक प्रश्न चिह्न

सुबह की वॉक करने वाले सहित खिलाड़ियों ने फिर भी एक प्रश्न चिह्न तो लगा ही दिया कि घोषणा करने के बाद राशि कब आएगी और किस प्रकार से मैदान सुधरेगा? यह अभी कोई नहीं बता सकता है। फिलहाल तो खिलाड़ी परेशान ही होंगे। वह अपना अभ्यास नहीं कर पाएंगे। सेहत बनाने वाले आखिर कहां जाएंगे?