बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना तो मिले पति पत्नी के शव
⚫ सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर
⚫ शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
हरमुद्दा
इंदौर, 18 दिसंबर। कई दिनों से पति-पत्नी नजर नहीं आ रहे थे। गुरुवार को जब बदबू आई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर देखा तो पति-पत्नी मृत अवस्था में पड़े थे। पोस्टमार्टम के लिए उन्हें अस्पताल भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार लसूड़िया थाना क्षेत्र की कॉलोनी के रहने वाले मृतक का नाम कन्हैयालाल परनवाल है, जबकि पत्नी का नाम स्मृति था। छह माह पहले लकवा होने के कारण कन्हैयालाल बिस्तर पर थे। पत्नी स्मृति की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती थी। दोनों के न तो इंदौर में ज्यादा रिश्तेदार थे और न ही वे किसी से ज्यादा बातचीत करते थे।
दस दिन पहले देखा था स्मृति को
पड़ोसियों ने बताया कि एसआईआर फार्म के लिए कर्मचारी काॅलोनी में आए थे तो स्मृति को दस दिन पहले देखा था। उसके बाद वह नजर नहीं आई। घर का दरवाजा भी बंद ही रहता था। गुरुवार सुबह जब घर से बदबू आई। पुलिस का कहना है कि कमरे से कोई सुसाइट नोट भी बरामद नहीं हुआ है। मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी।
9 साल पहले आए थे कॉलोनी में
पड़ोसियों ने बताया कि कन्हैयालाल 9 साल पहले काॅलोनी में रहने आए थे। वे पीथमपुर की कंपनी में जाॅब करते थे। बीमार होने का कारण उन्होंने जाॅब छोड़ दी थी। लकवा होने के कारण वे बिस्तर पर थे। पत्नी स्मृति उनकी देखभाल करती थी। कन्हैयालाल मूलत: आजमगढ़ के है। उनके रिश्तेदारों को इसकी सूचना दे दी है।
Hemant Bhatt