पुलिस कार्रवाई : एक करोड़ की एम.डी. ड्रग्स के साथ अंतरराज्यीय तस्कर यूनुस गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई : एक करोड़ की एम.डी. ड्रग्स के साथ अंतरराज्यीय तस्कर यूनुस गिरफ्तार

रिंगनोद पुलिस की सटीक कार्रवाई

⚫ मादक पदार्थ के स्रोत एवं नेटवर्क की गहन जांच जारी

हरमुद्दा
रतलाम, 26जून। थाना रिंगनोद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर यूनुस को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलोग्राम एम.डी. ड्रग्स बरामद की है। बरामद की गई एमडी ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तकरीबन 1 करोड़ आंकी गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि विश्वसनीय मुखबीर द्वारा सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व तथा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रघुवीर जोशी एवं पुलिस टीम ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

तलाशी लेने पर मिली यूनुस के कब्जे से 1 किलो एमडी ड्रग्स

पुलिस टीम ने बरखेड़ी फंटा, महू-नीमच फोरलेन हाईवे पर घेराबंदी की और संदेही युनुस पिता नियामत खान पठान, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम कोटड़ी, थाना कोटड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) को रोककर तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 1000 ग्राम (01 किलोग्राम) एम.डी. ड्रग्स बरामद हुई, जिसे मौके पर विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी से की जा रही पूछताछ

गिरफ्तार आरोपी से एम.डी. ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई चेन, तस्करी नेटवर्क एवं इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। रतलाम पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, उप निरीक्षक राजेश मालवीय, सहायक उप निरीक्षक अशोक चौहान, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक हर्षवर्धन सिंह जगावत, आरक्षक राधेश्याम चौहान, आरक्षक नरेंद्र सिंह जगावत, आरक्षक रविंद्र सिंह चौहान, आरक्षक शोभाराम शर्मा, सैनिक छत्रपाल सिंह एवं साइबर सेल रतलाम की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।