सामाजिक सरोकार : रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल का 40वां पदग्रहण समारोह 27 जून को
⚫ अध्यक्ष सचिव सहित अन्य पदाधिकारी की संभालेंगे दायित्व
हरमुद्दा
रतलाम, 26 जून। रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल का 40वां पदग्रहण समारोह कल शनिवार, 27 जून को शाम 7:30 बजे आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस डॉ. अशोक कुमार भार्गव होंगे। समारोह में अनिल बाफना रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल के नए अध्यक्ष एवं मनोज काठेड सचिव पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं विशेष आतिथ्य में रोटरी मंडल 3040 के मंडलाध्यक्ष (सत्र 2026-27) संस्कार कोठारी करेंगे। विशेष अतिथि डॉ. जितेश गड़िया रहेंगे।
शपथ लेकर दायित्व संभालेंगे पदाधिकारी
अध्यक्ष और सचिव के अलावा पियूष भंडारी, ललित काठेड, धर्मेंद्र ललवानी और प्रवीण रामावत उपाध्यक्ष, के.एम. जैन एवं मनोज कुमार बोराना सहसचिव तथा अभय मेहता कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भी शपथ लेकर अपने दायित्व संभालेंगे।
होगा सेवा गतिविधियों का आयोजन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाफना ने बताया कि इस वर्ष क्लब का ध्येय वाक्य “मेरा रोटरी, मेरा अभियान” रखा गया है। इस अभियान के तहत रतलाम जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण से जुड़ी अनेक सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
Hemant Bhatt