खेल सरोकार : राज्य स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा के लिए बालिकाएं चयनित

खेल सरोकार : राज्य स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा के लिए बालिकाएं चयनित

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सागर में

हरमुद्दा
रतलाम, 31 अक्टूबर। जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत विभागीय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता नर्मदा पुरम में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में पश्चिम क्षेत्र विजेता रहा।  इसमें कन्या शिक्षा परिसर की दो छात्राएं अर्चना एवं यशोदा कक्षा दसवीं का चयन शालेय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ। 

जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त रंजना सिंह के मार्गदर्शन एवं संस्था प्राचार्य गणतंत्र मेहता के निर्देशन में छात्राओं ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।  यह प्रतियोगिता सागर में आयोजित होगी। छात्राओं की उपलब्धि पर संस्था परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।