दर्दनाक हादसा : ट्राले ने मारी टक्कर रतलाम के दंपति सहित चार की मौत

दर्दनाक हादसा : ट्राले ने मारी टक्कर रतलाम के दंपति सहित चार की मौत

12 हुए घायल का चल रहा उपचार

⚫ मृतक और घायल रतलाम जिले के 

⚫ सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस पहुंची मौके पर

हरमुद्दा
फलोदी, 1 नवंबर। बीकानेर नेशनल हाईवे-11 पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें टेम्पो को पीछे से ट्रॉले ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दम्पत्ति सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी ट्राला चालक की तलाश शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात तकरीबन रात 10 बजे फलोदी के मलार रोड स्थित भादू रेस्टोरेंट के सामने हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची 

इन चार की हुई मौत

पुलिस ने बताया कि हादसे में टीना (12) पुत्री राय सिंह और जगदीश (32) पिता रामजी की मौके पर ही मौत हो गई। पूजा (30) पत्नी जगदीश ने जोधपुर रेफर किए जाने के दौरान ओसियां के पास दम तोड़ दिया, जबकि टेम्पो चालक गोपीलाल पुत्र बंशीलाल की जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सभी रतलाम जिले के निवासी हैं।

12 हुए घायल

टेम्पो में सवार सभी मजदूर मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के रहने वाले हैं, जो गेहूं की फसल काटने के लिए फलोदी आए हुए थे। घायलों में अशोक, बाबूलाल, रोशनी, भोला, रामबाई, किंजर, सुगंध, जे. राहुल, रोशनी, ममता, अंजना और राहुल शामिल हैं, जिन्हें देर रात एंबुलेंस से जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार किया जा रहा है।

ट्राले का चालक फरार

पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।