रतलाम में सजा 'रत्नपुरी शामियाना महोत्सव': टेंट व्यवसायियों की एकजुटता से गूंजा हॉल

रतलाम में सजा 'रत्नपुरी शामियाना महोत्सव': टेंट व्यवसायियों की एकजुटता से गूंजा हॉल

ऐतिहासिक समागम में मध्य प्रदेश के 57 जिलों से आए व्यवसायी

महापौर बोले : 'जंगल में मंगल' कराते हैं ये शिल्पी

⚫ आरडीए अध्यक्ष ने कहा : अभिनंदन के असली पात्र है यह

⚫ ​मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, संयोजक सुभाष मूणत का 101 किलो की माला से नागरिक अभिनंदन

हरमुद्दा
​रतलाम, 14 जुलाई। सागोद रोड स्थित संत श्री वाटिका (चंपा विहार) में 'रत्नपुरी शामियाना महोत्सव' का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक समागम में मध्य प्रदेश के 57 जिलों सहित इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, सतना और कटनी जैसे बड़े शहरों के टेंट, लाइट, साउंड, कैटरर्स, फ्लावर और जनरेटर व्यवसाय से जुड़े प्रदेशभर के पदाधिकारी और कारोबारी शामिल हुए।


​महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन (नई दिल्ली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवि जिंदल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह खनूजा ने की। इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल और नगर निगम अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा सहित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल राव, अजय सरावगी, रामबाबू शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, राजेश हार्डिया और संजय जैन बतौर विशेष अतिथि मंच पर मौजूद रहे।

​भगवान गणेश की वंदना से हुआ भव्य शुभारंभ

​मीडिया प्रभारी सुनील पोरवाल ने हरमुद्दा को बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भगवान गणेश जी की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद व्योम ग्रुप ने मनमोहक 'गणेश वंदना' और सोनाक्षी चावड़ा ने सुमधुर 'स्वागत गीत' प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया।

​आए हुए अतिथियों का आत्मीय स्वागत 

टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनोखीलाल दख, सचिव जयंतीलाल जैन, कोषाध्यक्ष मोहनलाल भंडारी, संयोजक सुभाष मूणत, सहसंयोजक आशुतोष वशिष्ठ, संदीप बोथरा, राकेश मोदी, महेंद्र डांगी, नवल किशोर अग्रवाल, रागिनी वशिष्ठ, सोनाली पोरवाल और रंजीत सिंघल ने किया।

​मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, संयोजक सुभाष मूणत का 101 किलो की माला से नागरिक अभिनंदन

महापौर को ज्ञापन सौंपते हुए

महोत्सव के दौरान समिति की ओर से टेंट व्यवसाय की विभिन्न व्यावहारिक मांगों और समस्याओं को लेकर महापौर पटेल को एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिस पर सकारात्मक पहल का भरोसा मिला। ​इस समागम के सफल आयोजन में विशेष भूमिका निभाने वाले कार्यक्रम संयोजक सुभाष मूणत का पूरी एसोसिएशन और अतिथियों द्वारा 101 किलो फूलों का विशाल हार और साफा पहनाकर ऐतिहासिक नागरिक अभिनंदन किया गया।

​प्रदेशभर के दिग्गजों की रही गरिमामयी मौजूदगी

​इस भव्य आयोजन में व्यवसाय से जुड़े प्रदेशभर के प्रमुख चेहरे शामिल हुए, जिनमें महेंद्र बोथरा, केसर सिंह जैन, वीरेंद्र बाफगावकर, संजय जैन, राजकुमार अग्रवाल, दिलीप बांठिया, जाकिर भाई, महेंद्र भण्डारी, राजू परीयानी, जतिन पगारिया, सुनील मूणत, बंटी मरमट, नीलेश पाठक, पवन कोठारी, सोनू राठौड़, गौरव जादोन, कपिल पंड्या, लोकेश परिहार, दीपक भटनागर, मनीष बोरीवाल, मदन खिमेसरा, कमल सिंघल, कौशिक अग्रवाल और मयंक तिवारी सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।
​संचालन विकास शैवाल ने किया। आभार सह संयोजक संदीप बोथरा ने माना।

​अभिनंदन के असली पात्र है यह

​"चाहे किसी बेटी की विदाई हो, बेटे के सिर सेहरा सजे, धार्मिक अनुष्ठान हो या स्कूलों के दीक्षांत समारोह—जब भी किसी परिवार या समाज में खुशियों का रंग सजता है, तो उसे पर्दे के पीछे रहकर सफल बनाने में इन टेंट व्यवसायियों की सबसे अहम भूमिका होती है। ये लोग भले ही सामने नहीं आते, लेकिन समाज के हर अभिनंदन के असली पात्र यही हैं।"

मनोहर पोरवाल, अध्यक्ष रतलाम विकास प्राधिकरण

'जंगल में मंगल' कराते हैं ये शिल्पी

​ "टेंट व्यवसायी वो हुनरमंद लोग हैं, जो अपनी मेहनत और कला के दम पर 'जंगल में भी मंगल' कराने का सामर्थ्य रखते हैं।" यह तो शिल्पी है।

प्रहलाद पटेल, महापौर

संगठन ही समस्या का असली समाधान

संगठन ही हर समस्या का असली समाधान होता है। आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है, इसलिए हमें समय के साथ बदलते हुए हर कार्य को पूरी निपुणता और श्रेष्ठता के साथ करना चाहिए।"

⚫ ​डॉ. रवि जिंदल, राष्ट्रीय अध्यक्ष

भोपाल में होगा भॊजपाल महोत्सव

भोपाल में भी जल्द ही भव्य 'भोजपाल महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। खुशियों के हर उत्सव के पीछे टेंट व्यवसायियों का अमूल्य योगदान रहता है।

परमजीत सिंह खनूजा, प्रदेश अध्यक्ष

फोटो : राकेश पोरवाल