सड़क हादसा : रतलाम के पास आधी रात को मच गई चीख पुकार
⚫ रतलाम-इंदौर फोरलेन पर अनियंत्रित होकर पलटी स्लीपर बस
⚫ गहरी नींद में सो रहे 28 यात्री घायल
⚫ सूचना मिलती पुलिस मौके पर पहुंची
⚫ घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हरमुद्दा
रतलाम, 4 सितंबर। रतलाम-इंदौर फोरलेन स्थित सातरुंडा के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीलवाड़ा (राजस्थान) से नासिक (महाराष्ट्र) की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा रात करीब डेढ़ बजे उस वक्त हुआ जब बस में सवार सभी यात्री गहरी नींद में थे। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में महिला और पुरुषों समेत कुल 28 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कई लोगों को गंभीर फ्रैक्चर आए हैं।
पुलिस ने चलाया त्वरित रेस्क्यू अभियान
घटना की सूचना मिलते ही बिलपांक पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है।
दुर्घटना में यह हुए हैं घायल
⚫ मुन्नी (50) महिला, पिपलिया मंदसौर
⚫ निहाल हनीफ, (60) पुरुष, नासिक
⚫ कमलेश, (30) पुरुष, चित्तौड़गढ़
⚫ राजकुमार (33) पुरुष, भीलवाड़ा
⚫ कोसर (18)पुरुष, पिपलिया मंडी
⚫ फारीना, (38) महिला, नासिक
⚫ मन्नू (6)पुरुष, बिलोनी राजस्थान
⚫ अलतमाश, (11) पुरुष, नासिक महाराष्ट्र
⚫ नाजीया, (12)महिला, पिपलिया मंडी
⚫ भेरूलाल, (37)पुरुष, भीलवाड़ा
⚫ सैकिब (55) पुरुष, पिपलिया मंडी मंदसौर
⚫ साजिया (12 वर्ष) पुरुष, पिपलिया मंडी
⚫ अमीर कुरेशी (32) पुरुष, नारसिंहगढ़, मंदसौर
⚫ मुख्तार कुरेशी (50) पुरुष, कानपुर महाराष्ट्र
⚫ साबीर (28) पुरुष, पिपलिया मंडी
⚫ अयान (23) पुरुष, नासिक महाराष्ट्र
⚫ वली मोहम्मद (55) पुरुष, पिपलिया मंडी
⚫ हमजा (23) पुरुष, पिपलिया मंडी
⚫ रवि (30) पुरुष, भीलवाड़ा
⚫ हुसैन साबीर मोमीन (52) पुरुष, रतलाम
⚫ कृष्णा (26)पुरुष, भीलवाड़ा
⚫ मलडा (60) पुरुष, पिपलियामंडी
⚫ अरबा (12) महिला, मल्हारगढ़, मंदसौर
⚫ साईना (40) महिला , मल्हारगढ़, मंदसौर
⚫ अनीता (30) महिला धुलिया, महाराष्ट्र
⚫ अमीना (51)महिला, नासिक
⚫ रुपाराम (42) पुरुष, उदयपुर
⚫ फिरोज (42) पुरुष, मंदसौर
यातायात किया सुचारू
हादसे के बाद फोरलेन पर यातायात प्रभावित हो गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सीधा करवाकर सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Hemant Bhatt