श्रद्धांजलि : महामंडलेश्वर स्वामी देवस्वरुपानंद जी, सांसद अनिता चौहान ने दी कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री को श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि : महामंडलेश्वर स्वामी देवस्वरुपानंद जी, सांसद अनिता चौहान ने दी कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री को श्रद्धांजलि

⚫ म.प्र.तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकारण अध्यक्ष विनोद गोटिया ने की श्रद्धांजलि अर्पित

हरमुद्दा
रतलाम, 16 अक्टूबर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को अखण्ड ज्ञान आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी श्री देवस्वरुपानंद जी एवं संतों, आरएसएस के क्षेत्र सेवा प्रमुख ओमप्रकाश सिसोदिया, क्षेत्र व्यवस्था प्रमुख सुरेश जैन तथा क्षेत्र की सांसद अनिता नागर सिंह चौहान ने शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने श्री काश्यप के निवास पहुंचकर संवेदना व्यक्त की।


बोहरा समाज के आमील साहब, शेख मोहम्मद भाई पेटीवाला, शेख इदरिश भाई जाकवी, शेख तय्यब अली चंदनवाला ने भी श्रीमती काश्यप को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएमएचओ किरण वाडिवा, अरविन्दो हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ. महक भंडारी, एपीएमसी ग्वालियर के मनोज अग्रवाल, हरिराम शाह, मंदसौर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनुप्रिया यादव, राजेश यादव, रेडियो एफएम की अर्चना शर्मा, राजगढ़ कुरावर नगर परिषद के अध्यक्ष बालप्रसाद चंद्रवंशी, सरपंच अरविंद पटेल, पूर्व जिला महामंत्री, विधानसभा प्रभारी कैलाश राज, कन्हैयालाल मंडलोई, माखनलाल वर्मा, सेवावीर परिवार के पंकज भाटी ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

यह थे मौजूद

इस दौरान सिद्धार्थ काश्यप, श्रवण काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, शैलेश दुबे झाबुआ, जयवंत कोठारी, संघ के वरिष्ठ माधव काकानी, विक्रम पाटीदार, शैलेन्द्र सुरेका, अशोक पाटीदार, शैलेन्द्र सोनी, गोविंद काकानी, सतीश नाहर, मोतीलाल निनामा, सासंद प्रतिनिधि संजय टांक, जनपद अध्यक्ष कैलाश मुनिया, बोहरा समाज के पीआरओ हेड सलीम आरिफ, मुस्तफा रूनीजावाला, अबुजर कलंगवाला, होजेफा लक्की, जोएब आरिफ, ओन मुकादम, ताहेर नजमी, अजीज कागदी, मुस्तफा चक्कीवाला, इशाक अतरवाला आदि उपस्थित रहे।

म.प्र.तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकारण अध्यक्ष विनोद गोटिया ने की श्रद्धांजलि अर्पित


कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री स्व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को म.प्र.तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकारण अध्यक्ष विनोद गोटिया ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने श्री काश्यप के निवास पहुंचकर परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्रीमती काश्यप को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण उपाध्यक्ष संजीव काकर, विहिप प्रांत उपाध्यक्ष माला सिंह ठाकुर, अ.भा.वि.प. विभाग संगठन मंत्री विनोद सिरोही, अरुण जाट, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अंशुल तिवारी, समाजसेवी अनोखीलाल कटारिया, सुखमाल जैन बड़नगर, सुरज सखलेचा राणापुर एवं मंडल रेल प्रबंधक, रतलाम अश्विनी कुमार ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। उद्योग, धर्म, समाज एवं राजनैतिक क्षेत्र के अन्य प्रतिनिधियों ने भी श्रीमती काश्यप को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शोक संदेश भेजकर की संवेदना व्यक्त

श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को शोक संदेश के माध्यम से श्रद्धांजलि देने का सिलसिला भी जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी, गच्छाधिपति वर्तमानाचार्य श्रीमद् विजय नित्यसेनसूरिजी म.सा., महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानन्द सरस्वतीजी महाराज, आचार्य विश्वरत्न सूरि जी म.सा., श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वेताम्बर पेढ़ी ट्रस्ट मोहनखेड़ा तीर्थ, आचार्य अशोकसागर सूरि जी म.सा., बंधु बेलडी आचार्य हेमचन्द्रसागर सूरि जी म.सा. सहित कई गुरुभगवंतों एवं सामाजिक, धार्मिक, राजैनितक, औद्योगिक, व्यावसायिक एवं समाजसेवी संस्थाओं के 200 से अधिक संदेशों में संवेदना व्यक्त की गई है। काश्यप परिवार ने अपने सभी हित चिंतकों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।