कार्रवाई : रतलाम में प्रिंट मूल्य से अधिक राशि वसूल कर रहे कोल्ड ड्रिंक पर दुकानदार, दर्जनों पर कार्रवाई
⚫ नापतौल विभाग में भेजा अपने आदमी को ग्राहक बनाकर
⚫ दर्ज किए अपराध प्रकरण
हरमुद्दा
रतलाम 16 जून। रतलाम में दुकानदार प्रिंट रेट से अधिक राशि कोल्ड ड्रिंक पर वसूल रहे हैं इस पर नापतोल विभाग ने कार्रवाई करते हुए रतलाम शहर के कई दुकानदारों पर अपराध प्रकरण दर्ज किए हैं।

निरीक्षक सहायक नियंत्रक नापतौल विभाग भारत भूषण ने विभागीय अधिनियम और नियमों के अंतर्गत विशेष जांच का पखवाड़ा मनाया गया।

यह सभी दुकानदार वसूल कर रहे थे अधिक मूल्य
पखवाड़ा अंतर्गत दल द्वारा मे. दी फूड गार्डन, महू-नीमच रोड जावरा, मे. होटल श्री रामाय पैलेस महू-नीमच रोड जावरा, मे. शिवकृपा रेस्टोरेन्ट महू रोड़ बस स्टेण्ड रतलाम, मे. श्री कृष्णा आईसक्रीम पार्लर एण्ड ज्यूस सेन्टर महू रोड़ बस स्टैण्ड रतलाम, मे. शक्तावत मोबाईल गैलरी (कोल्ड डिंक एवं जनरल सामग्री विक्रेता) महू रोड़ बस स्टैण्ड रतलाम, मे. आभास नमकीन एवं कोल्ड ड्रिंक महू रोड़ बस स्टैण्ड रतलाम, मे. क्रीम एण्ड क्रंच (अमूल उत्पाद विक्रेता) मित्र निवास रोड रतलाम दुकान/संस्था के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किए।
इस तरह से हुई कार्रवाई
दुकान संस्था पर विभागीय सुधारक अनुज्ञप्तिधारी मंयक गोयल को ग्राहक बनाकर अलग-अलग ब्राण्ड की कोल्ड ड्रिंक एवं फूट-ड्रिक पैकेज वस्तु को क्रय कराया गया जिसमें उपरोक्त दुकानदार द्वारा कोल्ड ड्रिंक एवं फूट-ड्रिंक के पैकेजों पर कंपनी द्वारा घोषित मूल्य पर 5 रुपए से 15 रुपए तक अधिक मूल्य पर विक्रय करना पाया गया जो विधिक माप विज्ञान (पैकेज वस्तुएँ) नियम के अंतर्गत दण्डनीय अपराध होने से प्रकरण पंजीबद्ध किए।
तोल कांटे थे इस समय पर नहीं करवाए सत्यापित
इसी प्रकार मे. होटल माँ गुरूकृपा रेस्टोरेन्ट महू रोड बस स्टैण्ड रतलाम, मे. आनंद दुध भण्डार (मावा एवं पनीर विक्रेता) महू रोड़ बस स्टैण्ड रतलाम उक्त दुकान/संस्था पर इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरण-1, मेकेनिकल तौल उपकरण-1 और लौहा बांट-13 को नियमानुसार निर्धारित समयावधि में विभाग से सत्यापित एवं मुद्रांकित कराया जाना नहीं पाया गया जो विधिक मापविज्ञान अधिनियम 2009 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध होने से प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।
यह थे शामिल कार्रवाई दल में
कार्रवाई दल में कैलाशचन्द्र शर्मा, मोहनलाल खेर, गौतमलाल मईडा और मयंक गोयल सम्मिलित थे।
Hemant Bhatt