कलेक्टर की कार्रवाई : मोहर्रम जुलूस के दौरान हुए हादसे के विद्युत मंडल के जिम्मेदारों पर कार्रवाई
⚫ विद्युत वितरण कंपनी के घनश्याम को किया निलंबित
⚫ समरथ और गोबीलाल को भी कार्य से पृथक करने का आदेश
⚫ घायलों से मिलने पहुंची कलेक्टर
⚫ गुरुवार की रात को हाई टेंशन लाइन से ताजिया टकराने पर हुआ था हादसा
⚫ तीन लोगों की हुई, मौत एक दर्जन से अधिक
हरमुद्दा
रतलाम, 26 जून। गुरुवार की रात को पिपलोदा तहसील के हतनारा गांव में हुए दर्दनाक हादसे के बाद कलेक्ट करने विद्युत वितरण कंपनी के एक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वही दो को कार्य से पृथक करने के आदेश जारी किए गए हैं। ज्ञातव्य है की दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं एकदम से अधिक घायल हुए हैं जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। कलेक्टर निशा सिंह घायलों को की कुशल क्षेम पूछने मेडिकल कॉलेज पहुंची।

रतलाम जिले के पिपलौदा विकास खंड के ग्राम हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि हर बार तो हाई टेंशन लाइन का पावर कट कर दिया जाता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ इस कारण यह घटना हुई है। करंट लगने से 32 वर्षीय राशिद खान पिता वाहिद खान (32) और सड्डू पिता मोहम्मद हुसैन (40) दोनों निवासी ग्राम हतनारा की मौत हो गई। तीसरे मृतक का नाम अभी पता नहीं चला। हादसे में एक दर्जन से अधिक घायल हुए हैं।
निलंबित घनश्याम का मुख्यालय रहेगा जावरा
कार्यालय कार्यपालन अभियंता मध्य प्रदेश विद्युत विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी आदेश अनुसार घनश्याम गिर पिता भगवान गिर को शिकायत निवारण केंद्र हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान उपस्थित रहते हुए भी कार्य के दौरान लापरवाही करने के लिए निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान इनका मुख्यालय जावरा नियत किया गया है।
समरथ और गोबीलाल को भी कार्य से पृथक करने का आदेश
कार्यालय कार्यपालन यंत्री मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी रतलाम द्वारा जारी आदेश के अनुसार समरथ मकवाना और गोबीलाल बिजली श्रमिक को कार्य में लापरवाही के लिए कार्य से पृथक करने का आदेश जारी किया गया है।
कलेक्टर पहुंची मेडिकल कॉलेज घायलों से पूछी कुशल क्षेम

कलेक्टर मिशा सिंह , शहर एसडीएम तरुण जैन मेडिकल कॉलेज रतलाम पहुंचे। उन्होंने हादसे में पीड़ित भर्ती मरीजों के हाल-चाल जाने। उनकी कुशल क्षेम पूछी। उपस्थित चिकित्सकों ने बताया कि वर्तमान में तीन लोग मेडिकल कॉलेज में भर्ती है, तीनों की स्थिति खतरे से बाहर है।
Hemant Bhatt